फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने सारा से 'लव आजकल' फिल्म को लेकर कह दी ऐसी बात, सबके सामने मांगनी पड़ी माफी

Sun, 09 Feb 2020 02:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik, Sara and Kapil Sharma - फोटो : twitter
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal)के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे के दिन यानी कि 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले सारा और कार्तिक कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस शो में इन दोनों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान बातों बातों में कपिल ने कार्तिक के सामने सारा से ऐसी बात कह दी जिसके बाद कपिल को सबके सामने माफी मांगनी पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter
सारा और कार्तिक का यह एपिसोड नौ फरवरी को टेलीकास्ट होगा। इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने से पहले एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल सारा और कार्तिक से सैफ की फिल्म 'लव आजकल' की बात करते नजर आए। वीडियो में कपिल सारा से कह रहे हैं- 'लव आजकल के पहले पार्ट में इनके पापा सैफ ने लीड रोल किया था, दूसरे में आप कर रही हैं। तो हम लोग समझें कि तीसरी में इब्राहिम और चौथी में तैमूर करेगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल की बात सुनते ही सारा ने कहा- 'दूसरी में मैं नहीं कार्तिक यह रोल कर रहा है। इसके बाद कपिल ने कहा- 'इस फिल्म में आप हीरोइन हैं और पहले में सैफ सर थे।' जवाब में सारा ने कहा- 'सैफ हीरोइन नहीं थे, आप क्या बोल रहे हो कपिल? इस फिल्म में कार्तिक ने उनकी जगह ली है।' सारा की ये बातें सुनकर कपिल उनसे माफी मांगने लगे। कपिल शर्मा का सारा से माफी मांगने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
Saif, Sara and Kartik - फोटो : twitter
'लव आजकल' फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सैफ अली खान का बयान काफी चर्चा में रहा। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ सारा और कार्तिक की जोड़ी को लेकर कहा था, 'मुझे लगता है कि ये दिलचस्प है। दोनों लोकप्रिय सितारे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस फिल्म को देखने थियेटर्स का रुख करेंगे।' बातों ही बातों में सैफ ने ये भी बताया कि वो साल 2009 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लव आजकल' को काफी पसंद करते हैं। अक्सर वो सारा को यही कहकर चिढ़ाते हैं कि उनकी वाली फिल्म ज्यादा अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
आपको बता दें, 'लव आजकल' फर्स्ट पार्ट का निर्देशन भी इम्तियाज अली ने ही किया था। इसमें सैफ के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थीं। सारा और कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के जरिए सारा और कार्तिक पहली बार बड़ी स्क्रीन पर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को तमाशा, रॉकस्टार और हाईवे जैसी फिल्में बनाने वाले इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। फिल्म का प्रोमो और दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें सारा-कार्तिक के फैन्स ने भी काफी पसंद किया है।

Amrita Singh: बोल्ड फोटोशूट्स में नजर आ चुकी हैं पटौदी खानदान की बहू, सैफ से ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें