फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुत्थी, पलक, दादी के बिना अधूरा है कपिल का परिवार

Sat, 23 Apr 2016 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कपिल शर्मा दो महीनों के अंतराल के बाद अब छोटे पर्दे पर वापस आ रहे हैं। लेकिन इस बार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल लेकिन नहीं बल्कि द कपिल शर्मा शो लेकर। नाम और चैनल भले ही बदला हो लेकिन न तो कपिल के हंसाने का तरीका बदला है न उनकी कास्ट। कपिल और उनका शो जितने चर्चित हुए उसमें सिर्फ उनका ही नहीं, उनकी पूरी कास्ट का हाथ था। यानी कह सकते हैं कि कपिल के साथ ये लोग न हों तो वो भी फीके लगेंगे।
विज्ञापन

गुुत्थी के बिना अधूरी है कपिल की कॉमेडी

2 of 8
कपिल शर्मा के शो में सबसे लोकप्रिय थी गुत्थी। गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर कॉमेडी तो पहले भी करते थे लेकिन उनकी इतनी फैन फॉलोइंग नहीं थी। बीच में सुनील भी शो छो़ड़ कर चले गए थे लेकिन फिर उन्हें  समझ आ गया कि उनका भविष्य कपिल के साथ ही है। सुनील की पत्नी औऱ बच्ची शिकायत तक करते हैं कि उनके इस किरदार के कारण लोग उनका भी मजाक उ़ड़ाते हैं लेकिन सुनील ने इसे जारी रखा कॉमेडी नाइट्स से पहले वो कॉमेडी सर्कस में कॉमेडी किया करते थे। इसके अलावा गुटुर गू और क्या आप पांचवी फेल चंपू है? में भी हिट रहे थे। 
विज्ञापन

दादी नहीं तो किस्सी नहीं

3 of 8
दादी का रोल निभाने वाले अली असगर महिला के किरदार में इतने रम चुके हैं कि जिन्होंने उनके पुराने सीरियल नहीं देखे, वे ये पहचान तक नहीं पाएंगे कि वो पुरुष हैं या महिला। अली को सबसे ज्यादा पहचान मिली थी सीरियल कहानी घर घर की में कमल का रोल निभाने के बाद। यही उनका आखिरी गंभीर किरदार था क्योंकि उसके बाद उन्होंने सिर्फ कॉमेडी की। अब अली कहते हैं कि वो दादी के रोल में इतने रम चुके है कि शूटिंग के बाद जब उनकी ब्रेस्ट बॉल्स हटाई जाती हैं तो उन्हें अजीब लगता है। कपिल के शो से पहले वे कॉमेडी सीरियल जीनी और जूजू और एफआईआर में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

अपने 'हैंड' से बात करवाने वाली पलक

4 of 8
किकू शारदा यानी कॉमेडी नाइट्स की पलक ने भी शो में सबको बहुत गुदगुदाया। जब तक वे ओओओओओ.. टॉक टू माई हैंड न कह दें, हंसी का तड़का पूरा नहीं होता था। इस शो में काम करते करते ही उन्होंने झलक दिखला जा और अकबर बीरबल में काम किया। वे दूसरे कॉमेडी शो जैसे कॉमेडी सर्कस के अजूबे, कहानी कॉमेडी सर्कस की, भूतवाला सीरियल, अगड़म बगड़म तिगड़म से भी सबको हंसा चुके हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मजेदार उनका किरदार सीरियल एफआईआर में हवलदार गुलगुले का था। उससे भी पहले वे सीरीयल हातिम, कभी हां कभी न में काम कर चुके हैं।

अली की तरह किकू भी ब्रेस्ट और बालों के इतने आदी हो चुके हैं कि इनके बिना सहज नहीं हो पाते।
विज्ञापन

मंजू और उसके नखरे

5 of 8
कपिल की पत्नी बनीं सुमोना चक्रवर्ती को कॉमेडी रोल में देखना दिलचस्प था। इनकी जोड़ी इतनी हिट हुई कि लोग सुमोना को कपिल की असली पत्नी ही समझने लगे थे। बाद में पता चला कि कपिल तो सुमोना को बहन जैसा मानते हैं।इस शो से पहले सुमोना सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं और एक थी नायिका से चर्चा में आई थीं। कॉमेडी नाइट्स खत्म होने के बाद सुमोना ने ये है आशिकी और जमाई राजा में ग्लैमरस रोल किए। अब वे कपिल के नए शो में किस अंदाज में दिखेंगी, इसका इंतजार है।
विज्ञापन

कपिल का सताया हुआ नौकर राजू

6 of 8
कपिल के नौकर राजू यानी चंदन प्रभाकर न होते तो शायद मजा अधूरा रह जाता। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3 के विजेता चंदन को कपिल के शो से ही पहचान मिली। उन्हें लोग कपिल का नौकर के नाम से ही जानते हैं। अब एक बार फिर कपिल उन्हें लेकर आ रहे हैं तो मजा दोगुना होना तय है।

जब ये शो पर कपिल के मेहमानों से बात करते हैं तो ठहाकों के दौर शुरू होते हैं। ऐसा आलसी और बदजुबान नौकर आपने देखा नहीं होगा।
विज्ञापन

कपिल की कुंवारी बुआ

7 of 8
कपिल की '22 ईयर ओल्ड' पिंकी बुआ यानी उपासना सिंह भले ही नए सीरियल का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन पिछली बार उनका भी अहम रोल था। उन्होंने वैसे तो कई सीरियलों में काम किया लेकिन कॉमेडी में ये उनकी पहली पारी थी।  वो इतनी हिट हुई कि आज भी बुआ के नाम से ही चर्चित हैं। इससे पहले वे सीरियल बानी-इश्क दा कलमा, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, मायका, सोनपरी में काम कर चुकी हैं। ज्यादातर उन्होंने गंभीर या निगेटिव किरदार ही निभाए थे। हां फिल्मी रोल की बात करें तो सबसे पहले जुदाई में उनका 'अप्पा डप्पा चप्पा' डायलॉग ही याद आता है। इसके अलावा वे हमको दीवाना कर गए, गोलमाल रिटर्न्स, हलचल, हंगामा जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन

'शेरों' के शेर नवजोत

8 of 8
और इसी परिवार के खास सदस्य बन चुके हैं नवजोत सिंह सिद्धू। तभी तो पूरी कास्ट के साथ साथ वो भी इस नए शो का हिस्सा बनने से नहीं चूके। नवजोत पहले लाफ्टर चैलेंज के जज रह चुके हैं। लेकिन जितने शेर उन्होंने कपिल के शो में सुनाए उतने शायद कहीं नहीं सुनाए होंगे। सिद्धू की कमेंट्री की भी चर्चा होती थी लेकिन जितना खुल कर उन्होंने शेर मारे, वो देखने लायक था। ये सब सितारे अब क्या नया लेकर आते हैं और कौन किस किरदार में नजर आते हैं, वो जानने के लिए देखना होगा द कपिल शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें