फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो बंद होने के बाद कपिल के लिए आई सबसे बुरी खबर, इस बार गर्लफ्रेंड गिन्नी से जुड़ा है मामला

Thu, 14 Sep 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
कपिल शर्मा
जबसे कपिल शर्मा की सुनील ग्रोवर से लड़ाई हुई, उसके बाद से तो कपिल के दिन ही खराब हो गए हैं। उनके ऊपर एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। कपिल शर्मा की जिंदगी में अब जो हुआ है उसके बारे में तो शायद कपिल ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन

2 of 7
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का शो उनकी तबीयत खराब होने की वजह से बंद हो गया। कपिल ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा था कि सुनील से लड़ाई होने के बाद वो बहुत शराब पीने लगे थे। इस वजह से उनकी तबीयत खराब रहने लगी। कुछ वक्त आराम करने के लिए उन्होंने शो को रोक दिया है।

पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ रोमांस करना चाहती थी हनीप्रीत, इसके लिए पानी की तरह बहाए थे करोड़ों रुपए
विज्ञापन

3 of 7
गिन्नी चैत्रथ
जब सुनील के साथ कपिल का झगड़ा हुआ था तो कपिल ने उसके तुरंत बाद अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चैत्रथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। साथ ही ये कहा था इस साल के आखिर तक वो शादी कर लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल ने सुनील वाला मामला दबाने के लिए ऐसा किया था।

पढ़ें- बहुत कुछ कह गई इस रेखा के साथ हुई अमिताभ बच्चन की गुफ्तगू...

4 of 7
गिन्नी चैत्रथ
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अब गिन्नी और कपिल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसकी वजह कपिल के शो की एक फीमेल क्रू मेंबर है। कपिल इस फीमेल क्रू मेंबर के प्यार में पड़ गए हैं। जब इस इस लड़की को गिन्नी के बारे में पता चला तो उसने कपिल और गिन्‍नी के बीच आना शुरू कर दिया।

पढ़ें- फिल्म में एक्ट्रेस ने दिए जबरदस्त इंटीमेट सीन, जानें क्या था पैरेंट्स का रिएक्‍शन
विज्ञापन

5 of 7
गिन्नी चैत्रथ
रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल पिछले कुछ सालों से इस क्रू मेंबर को डेट कर रहे हैं। शो की टीम ने कपिल को इस क्रू मेंबर को लेकर समझाया भी था लेकिन वो नहीं माने। कपिल उसके बारे में एक शब्द भी नहीं सुनना चाहते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल बहुत इमोशनल हैं। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं था कि जिससे वो प्यार करते हैं वही उनके खिलाफ साजिश करेगा। कुछ समय पहले कपिल के किसी क्रू मेंबर के साथ अफेयर की खबरें आई थीं, वो खबर खुद इस लड़की ने फैलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपिल शर्मा
तब कपिल ने इस खबर को ये कहकर दबा दिया था कि वो गिन्नी से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं जब आधी रात को सुनील और कपिल की लड़ाई हुई थी तो ये खबर भी इसी क्रू मेंबर ने फैलाई थी। फिलहाल इस लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें