फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेमस TV एक्टर किरन राज पर गर्लफ्रेंड ने लगाया शारीरिक उत्पीड़न का आरोप, 5 साल तक रहे एक साथ

Thu, 05 Apr 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kiran Raj
टीवी एक्टर किरन राज पर गर्लफ्रेंड यास्मिन पठान ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होते ही बेंगलुरू पुलिस ने किरन को हिरासत में ले लिया है। किरन कन्नड़ के मशहूर टीवी एक्टर है उन्हें 'किन्नारी' सीरियल से पहचान मिली थी। दोनों की मुलाकात शूट के दौरान हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
Kiran Raj
Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक किरन को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। यास्मिन ने किरन पर शारीरिक उत्पीड़न के अलावा धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी जहां पर किरन शूट के सिलसिले में गए थे। उस मुलाकात के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Kiran Raj
यह दोनों स्टार्स करीबन पांच साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे। यह मामला तब बढ़ा जब यास्मिन शूट की वजह से बेंगलुरू 28 मार्च को आई थीं। यास्मिन का कहना है कि किरन ने उन्हें घर में बंदी बनाकर रखा था और रिलेशनशिप बनाने का दवाब भी डाला। 

4 of 5
Kiran Raj
यास्मिन ने पुलिस को बताया कि जब हम दोनों कार में जा रहे थे तो किरन से शादी के लिए कहा लेकिन किरन ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इस दौरान हम लोगों का झगड़ा हुआ और किरन ने शारीरिक उत्पीड़न किया। इसके बाद किरन ने कुछ दोस्तों की मदद से घर में बंद कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kiran Raj
इस मामले की रिपोर्ट पहले यास्मिन मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में करने गई थीं लेकिन वहां पर मामला दर्ज न हो सका। उसके बाद यास्मिन ने बेंगलुरू में रिपोर्ट दर्ज करवाई। खबरों की मानें तो किरन का कहना है कि यास्मिन ने उनके परिवार के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया साथ ही मां को टार्चर भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें