फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पति के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर गईं काम्या पंजाबी, खुद शेयर की तस्वीर

Fri, 17 Apr 2020 08:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : Instagram
दो महीने पहले शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने पति के साथ कुछ खास लम्हों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। काम्या की उनके पति के साथ रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो शलभ डांग के साथ डिनर डेट एन्जॉय करती दिखीं। काम्या और शलभ की शादी इस साल 10 फरवरी को हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kamya Punjabi and Shalabh Dang - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को काम्या ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया। अभिनेत्री ने लिखा- डिनर डेट मेरे पति डांग के साथ। काम्या और शलभ की ये तस्वीर उनके घर की है। तस्वीर में पीछे का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही ये दोनों सितारे एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Kamya Punjabi and Shalabh Dang - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) और शलभ डांग (Shalabh Dang) ने शादी के बाद 11 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। हालांकि इस मौके पर सबकी निगाहें काम्या और शलभ पर ही रही थीं। इस खास दिन पर काम्या नई दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

4 of 5
Kamya Punjabi and Shalabh Dang with son Ishaan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
काम्या ने वेडिंग रिसेप्शन में गहरे हरे रंग का गोल्डन कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना था। हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर लगाए काम्या गजब लग रही थीं। वहीं उनके पति शलभ काले रंग की शेरवानी में नजर आए। खास बात है इस मौके पर शलभ का बेटा ईशान मीडिया के कैमरों में कैद हुआ था। ईशान ने भी अपने पिता शलभ से मैच करता हुआ काले रंग का कोट-पैंट पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kamya Punjabi wedding reception - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
रिसेप्शन में काम्या शलभ का हाथ पकड़कर पहुंचीं और जमकर पंजाबी धुन पर डांस भी किया था। काम्या की शादी के रिसेप्शन में कई टीवी जगत की हस्तियां शरीक हुई थीं। इन सितारों में मानिनी मिश्रा, रुबीना दिलैक, विंदू दारा सिंह, सुचित्रा पिल्लई, अमृता प्रकाश, 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' अभिनेत्री पूजा सिंह के अलावा अमन वर्मा पत्नी वंदना लालवानी के साथ पहुंचे थे।

लॉकडाउन 2.0 में इन कलाकारों के घर ही बन गए शूटिंग स्थल, जानिए किस जुगाड़ तकनीक से चल रही शूटिंग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें