फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर मेहंदी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं काम्या, रिश्ते पर खुलासे के बाद शेयर की तस्वीर

Thu, 17 Oct 2019 11:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kamya Punjabi - फोटो : instagram
मशहूर टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में काम्या के माथे पर सिंदूर, बिंदी और हाथों में मेहंदी लगाए हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काम्या ने कैप्शन लिखा है। करवाचौथ पर काम्या का यह कैप्शन और तस्वीर दोनों सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दिन पहले ही काम्या ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram
इस तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने लिखा- 'करवाचौथ।' इस तस्वीर में काम्या पंजाबी शादीशुदा लुक में नजर आ रही हैं। काम्या ने इस तस्वीर में सफेद रंग का सूट पहना हुआ है। वहीं माथे पर सिंदूर और लाल रंग की बिंदी उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। खास बात है कि काम्या ने कुछ दिन पहले ही एलान किया था कि वह दिल्ली के हेल्थकेयर बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram
काम्या के ब्वॉयफ्रेंड का नाम शलभ डांग (Shalabh Dang) है। हाल ही में काम्या शलभ के साथ दुबई भी गई थीं। वकेशन के दौरान काम्या ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में काम्या ने शलभ के कंधे पर हाथ रखा हुआ था लेकिन चेहरा कैमरे की तरफ नहीं था। इस तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने लिखा था- 'जहां तेरी ये नजर है मेरी जान मुझे खबर है।' वहीं दूसरी तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में काम्या ने अपनी जिंदगी के बारे में जिक्र किया। 

4 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram
काम्या ने रिलेशनशिप के बारे में इस साल सितंबर में अपने प्रशंसकों को बताया था। काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram
अभिनेत्री ने आगे कहा- 'शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया। मैं इस वक्त एक 16 साल की लड़की की तरह हूं जो उसके प्यार में पागल है।'

BB13: 'वीकेंड का वार' से दो दिन पहले जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बाहर, छह कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें