फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting Report: छोटे परदे की दो नायिकाओं का रचा गया महासंगम, सृति झा और राजश्री ठाकुर की संगत की खास खबर

Tue, 18 Feb 2025 08:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Shooting Report: शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि इन दोनों धारावाहिकों के आने वाले एपिसोड्स में अमृता (सृति झा) और अबीर (पुलकित बांगिया) की सगाई का बड़ा ट्विस्ट देखने मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
राजश्री ठाकुर, सृति झा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी टीवी के धारावाहिक ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ और ‘बस इतना सा ख्वाब’ की टीम ने इस बार आपस में मिलकर जो खिचड़ी पकाई है, वह महाकुंभ के मौके पर महासंगम की सी धार लेकर आई है। जानकारी के मुताबिक, ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ और ‘बस इतना सा ख्वाब’ कीदिलचस्प कहानियों और एक खास महासंगम एपिसोड जल्द ही छोटे परदे पर आने वाला है और इसमें इन दोनों शोज के किरदार एक साथ नजर आएंगे।
Shabana Azmi: अपने से आधी उम्र की इस एक्ट्रेस से शबाना आजमी ने मांगी माफी, जानिए क्या रहा कारण?
विज्ञापन

2 of 5
राजश्री ठाकुर, सृति झा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि इन दोनों धारावाहिकों के आने वाले एपिसोड्स में अमृता (सृति झा) और अबीर (पुलकित बांगिया) की सगाई का बड़ा ट्विस्ट देखने मिलेगा। रणवीर (अर्जित तनेजा उर्फ विराट) इस रिश्ते से परेशान हो जाता है, लेकिन उसे नहीं पता कि अमृता ने यह फैसला उसकी खोई यादें वापस लाने के लिए लिया है। इस खास मौके पर अमृता की सबसे अच्छी दोस्त अवनी (राजश्री ठाकुर) उसके साथ खड़ी है। 
Comedy Web Series: ‘का बिनोद’ किसे नहीं याद होगा, इन वेब-सीरिज को देखने के बाद भूल जाएंगे ‘पंचायत’ सीरीज
विज्ञापन

3 of 5
राजश्री ठाकुर, सृति झा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहानी आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि अवनी न सिर्फ उसकी मदद करती है बल्कि उसे तैयार भी करती है। लेकिन ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता! अमृता के ससुर शिखर (योगेंद्र विक्रम सिंह) और तमन्ना (छवि पांडे) को भी इस सेलिब्रेशन में बुलाते हैं। लेकिन तमन्ना साजिश के इरादे से आई है। वो शिखर का दिल जीतने और अपनी जगह पक्की करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। उधर मानवी (आकांक्षा चमोला) रणवीर और अमृता को अलग करने की चालें चल रही है।

4 of 5
सृति झा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में अभिनेत्री सृति झा कहती हैं, ‘‘मैं महासंगम एपिसोड को लेकर बेहद उत्साहित हूं। शो में कई बड़े खुलासे होने वाले हैं, और ऐसे में ‘बस इतना सा ख्वाब‘ की टीम का हमारे साथ जुड़ना इसे और भी खास बना देता है। राजश्री हमेशा से मेरी प्रेरणा रही हैं, और अवनी के रूप में उनका इस अहम पल का हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी की बात थी। वो एक बेहतरीन कलाकार हैं और उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजश्री ठाकुर, सृति झा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं अभिनेत्री राजश्री ठाकुर भी इस शूटिंग के बाद खासी उत्साहित नजर आईं। वह कहती हैं, ‘‘महासंगम एपिसोड्स सच में बेहद रोमांचक हैं, और अमृता की सगाई के दौरान वहां मौजूद रहना मेरे लिए एक खास अनुभव था। हर सीन ड्रामे से भरपूर था, लेकिन सेट पर कभी भी उबाऊ पल नहीं आया। मेरे लिए यह और भी खास इसलिए था क्योंकि मैंने अमृता का मेकअप किया और उसे इस अहम मौके के लिए तैयार किया। सृति और अर्जित के साथ शूटिंग करना बहुत मजेदार रहा।”
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें