फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने की 'कहानी' छोटे परदे पर भी हिट, लेकिन निर्माताओं ने ले डाला ये बड़ा फैसला

Mon, 17 Feb 2020 10:38 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Kahaan Hum Kahaan Tum - फोटो : Social Media
टीवी की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि हाल ही में शुरू हुए शो कुछ समय टीवी पर बिताकर बंद हो जाते हैं, क्योंकि लोग उन्हें पसंद नहीं करते और शो की टीआरपी नहीं आती। लेकिन अब टीवी के एक ऐसे शो के बंद होने की खबर आई है जिसकी कहानी भी दर्शकों के मुताबिक है और टीआरपी में भी शो अच्छा है। हम बात कर रहे हैं टीवी के लोकप्रिय शो 'कहां हम कहां तुम' की, जिसका पर्दा बहुत ही जल्द गिरने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
Kahaan Hum Kahaan Tum - फोटो : Social Media
धारावाहिक 'कहां हम कहां तुम' की कहानी अच्छी होने की वजह से शो को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, जिसमें डॉ रोहित सिप्पी के रूप में करण वी ग्रोवर और सोनाक्षी रस्तोगी के किरदार में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस शो को औसतन 1.6 से लेकर 2.0 तक की रेटिंग मिली है, जोकि टीवी के कार्यक्रम के लिए अच्छी मानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
Kahaan Hum Kahaan Tum - फोटो : Social Media
टीआरपी के मामले में इस हफ्ते शो भारत में नौवें स्थान पर रहा, जबकि यूके में इस शो को अव्वल दर्जा दिया गया। इस हिसाब से देखा जाए तो शो की टीआरपी भी बेहतर है, इसके बावजूद भी इस धारावाहिक को बंद किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक यह शो मार्च की 14 तारीख को अपना अंतिम एपिसोड प्रसारित करेगा।
विज्ञापन

4 of 4
Madhuri Dixit - फोटो : Social Media
इस सोशल मीडिया के जमाने में शो के प्रशंसकों को जैसे ही धारावाहिक के बंद होने की खबर लगी, उन्होंने शो के निर्माताओं संदीप सिकंद और वीना सिकंद को टैग करके पोस्ट लिखना शुरू कर दिया। शो के प्रशंसकों ने निर्माताओं से अनुरोध किया है कि वह इस शो को बंद न करें, साथ ही उन्होंने निर्माताओं को सलाह भी दी है कि आप शो आगे बढ़ाएं, चाहें तो उसका समय बदल दें। यह शो एक अभिनेत्री और एक डॉक्टर की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसके पहले एपिसोड का प्रसारण पिछले साल जून में किया गया था। शो शुरू होने के समय इसके मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने की कहानी से प्रभाावित होने की खबरें चैनल की तरफ से खूब फैलाई गईं थीं।

ऑस्कर अवॉर्ड के बाद फिल्म '1917' ने बॉक्स ऑफिस पर भी मचाया धमाल, दुनिया भर में कमाए 2100 करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें