फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: ज्योति कुमारी को सलमान ने नहीं भेजा Invitation, आखिर क्या हुई बात

Tue, 16 Jan 2018 06:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jyoti kumari
रविवार रात को बिग बॉस के फिनाले में शिल्पा शिंदे ने हिना को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। फिनाले में घर से बाहर हुए सभी कंटेस्टेंट शामिल हुए थे लेकिन कुछ ऐसे सदस्य भी थे जिन्हें फिनाले में बुलाया ही नहीं गया था। इस बात से एक Ex-कंटेस्टेंट काफी आहत हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
jyoti kumari
जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि बिहार की ज्योति कुमारी थीं। एक वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार जब इस बारे में ज्योति से बात की गई तो उन्होंने कहा ये तो बिग बॉस का फैसला है कि किसे बुलाया जाए किसे नहीं, हर्ट की बात है तो थोड़ा सा हुई हूं। लेकिन बिग बॉस की वजह से ही लोग मुझे पहचानते हैं तो कोई नहीं पर मुझे बुरा लगा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
jyoti kumari
फिनाले एपिसोड में हितेन तेजवानी, लव त्यागी, प्रियांक, आकाश ददलानी, पुनीश शर्मा, बेनाफ्शा सूनावाला, बंदगी कालरा, अर्शी खान सभी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर कुछ ही दिनों रही ढिंचैक पूजा को भी फिनाले के लिए बुलाया गया था। वहीं ज्योति कुमारी के अलावा जुबैर, सव्यसाची, शिवानी दुर्गा और मेहजबीं को भी फ‍िनाले में नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
jyoti kumari
बता दें घर से बाहर होने के बाद बिहार की ज्योति कुमारी अपने ग्लैमर लूक को लेकर खबरों में थीं। ज्योति कॉमनर कंटेस्टेंट बनकर घर के अंदर आई थीं। घर में सारे कंटेस्टेंट्स के बीच ज्योति कुमारी उम्र में सबसे छोटी भी थीं। शुरुआत में बिग बॉस के घर में ज्योति को दूसरे घरवालों के साथ रहने में परेशानी हो रही थी। कई कंटेस्टेंट्स के साथ तो उसने जमकर लड़ाई और बहस भी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें