फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 दिन पहले जिंदगी और मौत से जूझ रही थी ये एक्ट्रेस, अब बोलीं- बेटी के लिए भगवान से लड़कर वापस आई

Fri, 29 Mar 2019 01:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
juhi parmar
टीवी की पॉपुलर एकट्रेस और बिग बॉस की विनर रह चुकीं जूही परमार एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं । हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे देख फैंस हैरान रह गए । दरअसल, जूही मौत को मात देकर वापस लौटी हैं । होली वाली रात को जूही के साथ जो कुछ हुआ, वो सब उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया ।
विज्ञापन

2 of 6
juhi parmar
जूही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, '21 मार्च यानी होली वाली रात को मेरी तबीयत खराब हो गई। उस समय मैं अपनी दोस्त आशका गोराडिया के घर पर थी । वो मुझे अस्पताल लेकर गई। मैं सांस नहीं ले पा रही थी लेकिन मेरी सारी रिपोर्ट्स ठीक थीं। मुझे लग रहा था कि मेरा दम घुट रहा है और मैं अगले पांच मिनट भी जिंदा नहीं रह पाऊंगी।' 
विज्ञापन

3 of 6
juhi parmar
'मैंने अपनी दोस्त को कहा कि मेरी बेटी समायरा का ख्याल रखना। तभी मैंने यह एक्सपीरियंस किया कि मेरी पूरी जिंदगी आंखों के सामने आ गई है। मुझे लगा कि सब मुझसे दूर जा रहे हैं और तब मैंने भगवान से बात की। मुझे लगा मेरी आत्मा जा रही है लेकिन मैं यह नहीं होने दे सकती थी क्योंकि मैं अपनी बेटी के साथ ऐसा नहीं कर सकती।'

4 of 6
Juhi Parmar
'मैंने उस पल भगवान से बात की और उनसे उस समय के लिए माफी मांगी जब मैंने अपनी लाइफ को महत्व नहीं दिया। उस पल के लिए माफी मांगी जब मैं आभारी नहीं रही। मैं माफी मांगती हूं लेकिन प्लीज मुझे मेरी बेटी के लिए जीने दो। मैं बहुत स्ट्रॉन्ग महिला हूं, लेकिन हम स्ट्रॉन्ग महिला के पास दिल होता है जो कई बार दुखता है।'
विज्ञापन

5 of 6
Juhi Parmar - फोटो : Youtube still
'मेरा भी कई बार दिल दुखा है लेकिन उस पल में मुझे ना अपने तलाक का ख्याल आया, ना सिंगल पैरेंट होने का, ना अपनी जिंदगी की परेशानियों का बारे में। मैं उस समय में जो कुछ भी देख सकती थी वो था मेरी बेटी का चेहरा और जिंदा रहने की इच्छा। उस समय मुझे एहसास हुआ कि हम कितने छोटे हैं और अपनी परेशानियों को कितना बड़ा बना देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Juhi Parmar
बता दें कि साल 2009 में जूही परमार ने एक्टर पति सचिन श्रॉफ से शादी की थी । साल 2012 में जूही बिग बॉस की विनर बनीं और इसके बाद उन्होंने एक बेटी समायरा को जन्म दिया। इसके बाद जूही और सचिन के रिश्तों में दरार आ गई और साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया । बेटी की कस्टडी जूही के पास है । वो अब अकेले ही उसे पाल रही हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें