फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीवी कपल के बीच हुआ कुछ ऐसा, शादी के 8 साल बाद लेना पड़ा तलाक का फैसला

Mon, 18 Sep 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
जूही परमार
स्टार्स का एक ही सेट पर मिलना, प्यार होना और फिर शादी कर लेना। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों की शादी इसी तरह हुई। इन्हीं में से एक कपल जूही परमार और सचिन श्रॉफ का भी है। जूही और सचिन की मुलाकात एक शो की शूटिंग के दौरान हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
जूही परमार
ये शो कभी टेलीकास्ट नहीं हो पाया लेकिन जूही और सचिन इस शो के दौरान करीब आ गए। साल 2009 में दोनों ने एक रॉयल वेडिंग की। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि शादी के 8 साल बाद दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। टीओआई में छपी खबर के अनुसार, सचिन और जूही पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।
पढ़ें- डेंगू के बाद इस हाल में नजर आए आमिर खान, आखिर ऐसा क्या हो गया
विज्ञापन

3 of 6
जूही परमार
दोनों की बेटी समायरा जूही के साथ रहती है। इस कपल के डिवॉर्स की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। पिछले साल भी दोनों के डिवॉर्स की खबर आई थी लेकिन सचिन ने इस खबर को अफवाह बताकर मामला शांत कर दिया था। लेकिन अब शायद बात हद से आगे बढ़ गई है।
पढ़ें- सलमान खान ने विदेश में बढ़ाया भारत का गौरव, ब्रिटेन की संसद ने किया सम्मानित

4 of 6
जूही परमार
एक सोर्स ने टीओआई को बताया, 'दोनों की शादी के शुरुआती दिनों में तो सबकुछ ठीक था। लेकिन कुछ साल बाद ही दिक्कतें शुरू हो गईं। प्रॉब्लम भी कुछ ऐसी है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। जूही के शो 'करमफल दाता शनि' की लॉन्चिंग के दौरान भी सचिन मौजूद नहीं थे। जूही जल्द ही डिवॉर्स फाइल करेंगी।'
विज्ञापन

5 of 6
जूही परमार
सोर्स की बातों से तो लग रहा है कि अब इस रिश्ते को कोई नहीं बचा सकता है। बता दें कि जूही और सचिन का प्यार पहली नजर का नहीं था। लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद सचिन ने जूही को शादी के लिए प्रपोज किया ‌था। जूही ने भी काफी समय सोचने के बाद शादी के लिए हां कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही परमार
एक साल पहले जब दोनों के अलग होने की खबर आई थी तो सचिन ने कहा था, 'हमारे बीच लड़ाई होने की बात झूठी है। हम दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हम हर छोटी-छोटी चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें