फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'झलक दिखला जा 10' में ठुमके लगाते नजर आएंगे ये खिलाड़ी, जाने लिस्ट में शामिल किस-किसका नाम

Wed, 20 Jul 2022 12:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युवराज सिंह - फोटो : social media
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और अब यह शो पूरे पांच साल बाद  टीवी स्क्रीन्स पर लौट रहा है। इस मनोरंजक और लोकप्रिय डांस रियलिटी शो के 10वें सीजन का मंच एक बार फिर कपल्स के लिए सज गया है। शो में कई मशहूर सेलेब्स अपने-अपने पार्टनर्स के साथ थिरकते नजर आते हैं। इस बार भी मेकर्स शो में मनोरंजन का लेवल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धीरज धूपर, निया शर्मा, पारस कलनावत और नीति टेलर के नाम पर मुहर लग चुकी है। लेकिन एंटरटेनमेंट का डोज डबल करने के लिए इस बार मेकर्स एक नया पैंतरा अपनाने जा रहे हैं। एक हालिया के मुताबिक मेकर्स कई क्रिकेटर्स को भी शो में लाने का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह ने साइन की डील!
एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट में कुछ भारतीय क्रिकेटर्स के साथ-साथ विदेशी प्लेयर्स का नाम भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक शो में इस बार सेलेब्स के साथ-साथ युवराज सिंह, सुरेश रैना, लसिथ मलिंगा और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर्स भी थिरकते नजर आ सकते हैं। खबर है कि निर्माताओं की इन सभी मशहूर क्रिकेटर्स से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी किसी भी तरफ से हां नहीं आई है। हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि युवराज सिंह ने निर्माता को हां कहकर डील भी साइन कर ली है और उनका शो में होना तकरीबन पक्का है।
विज्ञापन

3 of 4
सुरेश रैना, लसिथ मलिंगा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स ने कबूली संपर्क करने की बात
'झलक दिखला जा' में क्रिकेटर्स के आने की बात को चैनल ने स्वीकार किया है। उनका कहना है कि मेकर्स ने इन चारों क्रिकेटर्स से संपर्क किया है, लेकिन जहां तक इनके नामों पर मुहर लगने की बात है तो इस बारे में अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।  मजे की बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं होगा कि हम इन खिलाड़ियों को थिरकते हुए देखेंगे। इससे पहले हम खेल के मैदान पर भी इन खिलाड़ियों के डांस मूव्स देख चुके हैं।  यह सभी क्रिकेटर्स खेल के साथ-साथ डांस में भी उस्ताद हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
माधुरी, करण जौहर, नोरा फतेही - फोटो : social media
ये होंगे शो के जज
शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में जहां धीरे-धीरे नाम शामिल हो रहे हैं, वहीं 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन के जजेस के नामों पर मुहर लग चुकी है। शो को जज करने के लिए डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर के नाम तय किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें