फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 10: अगले हफ्ते से 'झलक दिखला जा' की वापसी, जानिए शो से जुड़े सारे प्रतिभागियों के बारे में

Sat, 27 Aug 2022 01:02 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
झलक दिखला जा 10 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलर्स चैनल पर साल 2016 के बाद 'झलक दिखला जा' की वापसी 3 सितंबर 2022 से हर शनिवार और रविवार को रात आठ से होने जा रही है। इस मंच पर करण जौहर और माधुरी दीक्षित की जज के रूप में जहां वापसी हो रही है, वहीं साल 2016 में 'झलक दिखला जा' की प्रतिभागी रही नोरा फतेही इस शो में जज के रूप में जुड़ रही है और इस शो की मेजबानी मनीष पॉल कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

2 of 5
झलक दिखला जा 10 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस शो में  सेलिब्रिटी प्रतियोगी प्रोफेशनल कोरियोग्राफर्स के साथ मिलकर डांस के नए तरीके सीखते दिखाई देंगे। इस सीजन  के प्रतियोगियों में सितारों की श्रृंखला में छोटे परदे  के चहीते कलाकार धीरज धूपर, कोरियोग्राफर स्नेहा सिंह, अभिनेता पारस कलनावत कोरियोग्राफर श्वेता शारदा, निया शर्मा, कोरियोग्राफर तरुण निहलानी, नीति टेलर, कोरियोग्राफर आकाश थापा, गश्मीर महाजनी, कोरियोग्राफर रोमशा सिंह, शेफ जोरावर कालरा, कोरियोग्राफर सुचित्रा सावंत संगारे, अमृता खानविलकर, कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर, डांस दीवाने 3 फेम गुंजन सिन्हा, कोरियोग्राफर तेजस वर्मा, शिल्पा शिंदे, कोरियोग्राफर निश्चल शर्मा, फैसू, कोरियोग्राफर वैष्णवी पाटिल, अली असगर, कोरियोग्राफर लिप्सा आचार्य और रूबीना दिलेक व कोरियोग्राफर सनम जौहर दिखाई देंगे।

 

विज्ञापन

3 of 5
माधुरी, करण जौहर, नोरा फतेही - फोटो : social media

इस शो को लेकर माधुरी दीक्षित कहती हैं, ‘मेरा मानना है कि झलक दिखला जा एक ऐसा शो है, जो एक सेलिब्रिटी डांस शो के दायरे से काफी बड़ा है। इसमें विभिन्न सेलिब्रिटीज का डांस का सफर खूबसूरती से दिखाया जाता है, जो उन्हें जीवन का परिवर्तनकारी अनुभव प्रदान करता है। मुझे जजों के पैनल में वापस आने और करण एवं मनीष के साथ दोबारा काम करने की बहुत खुशी है। इस बार जज के रूप में  नोरा फतेही का स्वागत करती हूं।'

4 of 5
झलक दिखला जा 10 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'झलक दिखला जा' के जरिए टेलीविजन की दुनिया में जज के रूप में कदम रखने वाले करण जौहर कहते है, ‘झलक दिखला जा' के साथ मैंने जज के रूप में टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इस शो में वापस आकर ऐसा लग रहा है कि मैं घर वापस आ गया हूं। दर्शकों को यहां ढेर सारी ऊर्जा व आकर्षण के साथ शानदार डांस के मनोरंजक सफर का अनुभव मिलेगा। इस सीजन में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम डांस की दुनिया में कदम रख रहे हैं और मैं उनका यह सफर देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : social media

'झलक दिखला जा सीजन 9' की प्रतिभागी रही नोरा फतेही सीजन 10 में जज बनकर आ रही है। वह कहती है, ‘‘इस शो में कभी मैंने प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था और अब मैं इसमें जज के रूप में आई हूँ। ‘झलक दिखला जा’ में हर शो से अलग डांस की खूबसूरत कला को प्रोत्साहित किया जाता है। मेरा मानना है कि मेरी जगह यही है। जज के रूप में मैं दूसरी बार काम कर रही हूं और मुझे माधुरी दीक्षित और करण जौहर जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ इस पैनल में शामिल होने की बहुत खुशी है।' बता दें कि नोरा फतेही इस शो से पहले डांस दीवाने जूनियर्स में जज बनकर आ चुकी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें