फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नए ट्विस्ट से पलट जाएगी 'बेपनाह' की पूरी कहानी, जेनिफर-हर्षद की जिंदगी में आ जाएगा जलजला

Sun, 15 Apr 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bepannaah jennifer winget
'बेपनाह' शो हमेशा ही टीआरपी के मामले में सबसे आगे रहता है लेकिन हाल ही में आई लिस्ट में इस सीरियल को टॉप 10 में जगह नहीं मिल पाई। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं टीआरपी की रेस में दोबारा लाने के लिए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। इस सीरियल में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जिससे कि सीरियल की पूरी कहानी ही पलट जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
Jennifer Winget
जानकारी के मुताबिक सीरियल का नया ट्विस्ट आदित्य का किरदार निभा रहे हर्षद चोपड़ा और जोया यानी कि जेनिफर विंगेट की जिंदगी में तहलका ला देगा। कहा जा रहा है कि आने वाले ट्विस्ट में इस बात का खुलासा होगा कि जोया अपने पति आदित्य के साथ अफेयर में नहीं थीं। वह अपने भाई अर्जुन के साथ पर्सनल रिलेशन में थीं।
विज्ञापन

3 of 4
Harshad Chopra
इस ट्विस्ट से पूरे सीरियल की कहानी ही पलट जाएगी साथ ही जोया और हर्षद की जिंदगी में नया तूफान लेकर आएगा। आपको बता दें, शो के प्रोमो में ही दिखाया गया था जेनिफर को शो का लीड कैरेक्टर उनके पति की बेवफाई के बारे में बताता है। जिसे सुनकर वह शो के लीड कैरेक्टर को जोर का थप्पड़ मारती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Jennifer Winget
जेनिफर विंगेट 'बेहद' के बाद अब 'बेपनाह' में नजर आ रही हैं  जो एक रोमांटिक ड्रामा है। इस शो को शुरू हुए कुछ वक्त ही हुआ है, जोकि टीआरपी के मामले में लगातार जगह बनाने में कामयाब रहा। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में 'कुसुम' सीरियल से की थी। इसके बाद वह कई सारे सीरियल में दिखीं लेकिन पहचान 'कोई दिल में हैं' सीरियल से मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें