फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर कहर ढा रही हैं करन सिंह ग्रोवर की एक्स-वाइफ, बिपाशा भी करती हैं फॉलो

Sat, 03 Jun 2017 10:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 8
जैनिफर विंगेट
एक समय में टीवी की फेवरेट बेटी रह चुकीं जैनिफर विंगेट इन दिनों 'माया' बनकर लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र से की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली 'कसौटी जिंदगी की' से। इसमें जैनिफर ने प्रेरणा और अनुराग बसु की बेटी स्नेहा का किरदार निभाया था और इसी के बाद से वो हर घर की फेवरेट बेटी बन गई थीं।
विज्ञापन

2 of 8
जैनिफर विंगेट
'कसौटी जिंदगी की' के सेट पर उनकी मुलाकात करन सिंह ग्रोवर से हुई। इसके बाद करन उनके साथ 'दिल मिल गए' में भी नजर आए। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और 2012 में ये शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि इनकी ये शादी ज्यादा नहीं टिक पाई और दो साल में ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन

3 of 8
जैनिफर विंगेट - फोटो : bollywoodlife
इसके बाद करन ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली। 31 मई को जैनिफर ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके दोस्तों और फैंस ने उन्हें विश किया और जैनिफर ने भी उन्हें धन्यवाद करते हुए एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो को करन की पत्नी यानि बिपाशा बसु ने लाइक किया हुआ है। 

4 of 8
जैनिफर विंगेट
जैनिफर सुंदर तो हैं ही साथ में उनका फिगर भी लोगों को अट्रैक्ट करती है। शायद ये जानकर आपको हैरानी हो कि उन्हें जिम जाना पसंद नहीं लेकिन फिट रहने के लिए वो रोजाना वेजिटेबल जूस पीती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
जैनिफर विंगेट
जैनिफर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'कुछ ना कहो' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रूप में कुनाल कोहली के साथ 'फिर से' फिल्म में काम किया है।
विज्ञापन

6 of 8
जैनिफर विंगेट
जैनिफर 'सरस्वती चंद्र' में भी नजर आई थीं और कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। लेकिन दिलचस्प बात यहां ये रही कि प्रोड्यूसर को उनकी टक्कर की कोई एक्ट्रेस नहीं मिली और जैनिफर को वापस बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 8
जैनिफर विंगेट
जैनिफर दृष्टि धामी की अच्छी दोस्त हैं जो उन्हें सौतन कहकर बुलाती हैं। साथ ही वो अपने भतीजे शॉन के बहुत करीब हैं। अक्सर ही जैनिफर शॉन के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
जैनिफर विंगेट
फिलहाल जैनिफर 'बेहद' में माया का रोल निभा रही हैं जो एक साइको है। उनकी एक्टिंग ने आम लोगों को उनका दीवाना बना दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें