फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों की तंगी से गुजर रही है ये एक्ट्रेस, स्मृति ईरानी के साथ कर चुकी हैं काम

Tue, 12 Dec 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर चुकी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की को स्टार जया भट्टाचार्य इन दिनों पैसे की तंगी के गुजर रही हैं। जया ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में ने पायल का किरदार निभाया था। ऐसा लगता है कि उन्हें पैसों की बहुत जरूरत है इसलिए उन्होंने ये बात कही है। बता दें कि वह काम की तलाश में हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
जया भट्टाचार्य ने ये बात हाल में एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बताई है। जया की 79 साल की मां नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। वह दिल की बीमार से पीड़ित हैं। जया असम की रहने वाली हैं। आखिरी बार वह कलर्स टीवी के हिट शो 'प्यार की थपकी' में वसुंधरा के किरदार में नजर आईं थी। 
पढ़ें: Trailer: '1920' के बाद '1921' लेकर आए विक्रम भट्ट, दर्शकों को डराएंगी सलमान की हीरोइन
विज्ञापन

3 of 4
जया कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह इंडस्ट्री में लगभग दो दशक से काम कर रही हैं। उन्होंने 'कसम से', 'केसर', 'हातिम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे कई सीरियल में काम कर चुकी हैं । वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी मां 26 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। मैं इस समय बहुत मुसीबत में हूं, मेरी सारी जमा पूंजी खत्म हो चुकी है।'
विज्ञापन

4 of 4
जया ने बताया कि मेरे घर में अभी नवीनीकरण का काम चल रहा है, जिस वजह से मुझे अपने राखी भाई (मुहं बोला भाई) के पास रहना पड़ा रहा है। लेकिन मेरे पास ऐसा कोई नहीं है जिसके कंधे पर मैं सिर रखकर रो सकूं। मैं एक मजबूत महिला हूं और कभी हार नहीं मानती, लेकिन इन दिनों मैं बहुत मुसीबत में हूं और मुझे काम की जरूरत है।
पढ़ें: पूरी दुनिया घूमने के बाद भारत पहुंचा DA-BANGG गैंग, सलमान खान ने जीता फैंस का दिल 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें