बॉलीवुड अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन ने एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी की 'लाल टोपी' वाली टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि केवल 'लाल टोपी' ही उन्हें जवाबदेह ठहराएगी। अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि भाजपा विपक्ष पर लगातार हमला इसलिए कर रही है क्योंकि वह आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों से डरी हुई है। बीजेपी पर हमला करते हुए अभिनेत्री ने यह भी कहा कि "किसी दिन लाल टोपी ही उन्हें कोर्ट में घसीटेगी।"
इस दौरान पनामा पेपर्स मामले में उनकी बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के बारे में पूछने पर उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "डूबते जहाज का क्या होता है? सबसे पहले कौन दौड़ता है? ठीक यही यहां हो रहा है। वे (भाजपा) यूपी चुनाव से डरे हुए हैं।"