फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 से बेघर होते ही जसलीन का बड़ा खुलासा, क्यों किया था अनूप संग प्यार का ड्रामा

Sun, 09 Dec 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jasleen matharu
बिग  बॉस 12 में जब से जसलीन मथारू की अनूप जलोटा संग एंट्री हुई थी तब से दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर दिन-रात सुर्खियों ही बनती रहीं। दोनों की यह विचित्र लव स्टोरी लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही थी। हालांकि अनूप ने शो से बाहर आने के बाद जसलीन संग रिलेशनशिप का चौंकाने वाला खुलासा किया था जिसमें उन्होंने इस रिश्ते को झूठा बताया था। लेकिन अब जसलीन भी शो से बाहर हो चुकी हैं और उन्होंने इस रिश्ते की सारी सच्चाई उगल डाली है.....आइए जानते हैं आखिर क्या कहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jasleen matharu
बिग बॉस 12 में पहले ही दिन से चर्चा में रही अनूप-जसलीन की जोड़ी अभी भी पॉपुलर है। अनूप के घर से निकलने के बाद जसलीन घर में लगातार यही कहती रही कि अनूप और उनके बीच प्यार का रिश्ता हैं। जबकि अनूप ने शो से बाहर होते ही जसलीन की इस झूठी रिलेशनशिप का पर्दाफाश कर दिया था। लेकिन अब जसलीन की बिग बॉस के घर से छुट्टी हो गई है और उन्होंने अब जाकर इस रिश्ते पर असल सच्चाई सामने रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
anup jasleen
जसलीन ने शो से बाहर आने के बाद मिड-डे से कहा 'मैंने अनूप संग प्यार करने का नाटक करने का एक प्रैंक किया था जो फैल हो गया, शो की थीम के मुताबिक ही मैंने अनूप जी को शो में मेरे साथ चलने के लिए बोला था, लेकिन हमारी गूरु शिष्य की ही जोड़ी थीं, मैंने मजाक किया था कि मैं और अनूप तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे हैं और यहीं झूठ लेकर में शो में गई थी, लेकिन यह प्रैंक मुझपर और मेरे परिवार की इज्जत पर ही भारी पड़ गया।' 

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि बिग बॉस 12 का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे घर का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। घर में रोज कोई ना कोई विवाद खड़ा ही हो रहा है। बात इतनी बढ़ गई कि शो में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी देवी और सुरभि राणा के भाई को बुलाना पड़ गया। लेकिन इनके बात को समझने के बजाय ये दोनों आपस में ही भिड़ गए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
दरअसल, बिग बॉस घर में ही नहीं बाहर भी कंटेस्टेंट के साथ जमकर खेल रहा है। ऐसे में खेल को और भी पेचीदा बनाने के लिए शो में करणवीर बोहरा की पत्नी के साथ-साथ श्रीसंथ की भी पत्नी और सुरभि राणा के भाई को शो में बुलाया गया। इन तीनों में अपने-अपने कंटेस्टेंट को बचाने की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता के संचालक सलमान खान थे जो यह सब करवा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें