फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इश्कबाज' की ये एक्ट्रेस बनेंगी कमोलिका, 17 साल पुरानी लव स्टोरी में फिर से घोलेंगी जहर

Thu, 08 Mar 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Urvashi Dholakia
एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। कुछ दिन पहले एकता ने सोशल मीडिया पर इस सीरियल का पार्ट 2 बनाने का जिक्र किया था। ऐसे में फैंस काफी उत्सुक हैं। इस बीच सीरियल से जुड़ा एक और खुलासा हुआ है जिसे जानकर फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना होना लाजमी है।
विज्ञापन

2 of 5
Kasautii Zindagii Kay
दरअसल, इस सीरियल की जान जहां प्रेरणा और अनुराग की लव स्टोरी थी तो वहीं निगेटिव किरदार निभाकर कमोलिका ने लोगों के दिलों पर कब्जा जमा लिया था। ऐसे में अगर यह सीरियल दोबारा बनता है तो इसमें कमोलिका का किरदार कौन निभाएंगी यह एकता कपूर के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
Reyhna Malhotra
Spotboy के मुताबिक कमोलिका के किरदार के लिए रेहना मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है। रेहना इस समय 'इश्कबाज' में श्ववेतलाना का रोल निभा रही हैं। रेहना 'बबलू हैप्पी है' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा इन्होंने कई सारे सीरियल्स में भी काम किया है। जिसमें इस प्यार को क्या नाम दूं 3, जमाई राजा, दिल बोले ओबेरॉय शामिल है। 

4 of 5
Reyhna Malhotra,
आपको बता दें, एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा था - 'अपने टूटे दिल के साथ मैंने साल 2001 में एक सीरियल बनाया था। 17 साल बाद फिर से और अनुभव के साथ इस एक्सपीरियंस को दोबारा रिबूट करना चाहती हूं। मैं एक बार फिर से उस लव स्टोरी को दोबारा लाना चाहती हूं जिसे 9 साल तक टीवी पर लोगों ने देखा। मैं फिर से अपने टूटे दिल को टीवी पर आर्ट के रूप में लेकर आऊंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagii Kay
'कसौटी जिंदगी की' सीरियल साल 2001 में टेलीविजन पर आया था। जिसने 9 साल तक अपनी धाक जमाए रखी। इस सीरियल में प्रेरणा ,मिस्टर बजाज और अनुराग की लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वहीं उर्वशी ढोलकिया के कमोलिका किरदार को बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें