फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इश्कबाज' के ओमकारा ने दिया शानदार रिसेप्शन, देखिए पार्टी की INSIDE तस्वीरें

Fri, 21 Dec 2018 06:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kunal Jaisingh wedding - फोटो : Instagram
सीरियल 'इश्कबाज' में ओमकारा का किरदार निभाने वाले एक्टर कुणाल जयसिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुणाल ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड भारती कुमार के साथ 20 दिसंबर को मुंबई के एक मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस खास पार्टी में 'इश्कबाज' की पूरी टीम पहुंची जिसने नए नवेले जोड़े के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई।
विज्ञापन

2 of 5
Kunal Jaisingh wedding - फोटो : Instagram
शानदार रिसेप्शन से लेकर शादी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुणाल जयसिंह ने रिसेप्शन में नीले रंग का कोट-पैंट पहना था जबकि उनकी पत्नी भारती ने नारंगी रंग की साड़ी पहनी थी। कुणाल जयसिंह के रिसेप्शन में 'इश्कबाज' के नकुल मेहता, श्रेनु पारिख, मानसी श्रीवास्तव के अलावा कई स्टार्स पहुंचे थे। इन सभी ने न्यूलीवेड कपल के साथ सेल्फी भी ली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Kunal Jaisingh wedding - फोटो : Instagram
तस्वीरों के अलावा रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो भारती कुमार की विदाई का है। वहीं दूसरे वीडियो में न्यूलीवेड कपल आपस में कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कुणाल जयसिंह और भारती की हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। अब जरा इस वीडियो को देखिए जिसमें कुणाल भारती के साथ संगीत सेरेमनी में रोमांटिक गाने पर डांस कर रहे हैं...

4 of 5
Kunal Jaisingh wedding - फोटो : Instagram
संगीत सेरेमनी में कुणाल और भारती ने एक दूसरे से मैच करते हुए कपड़े पहने थे। कुणाल ने जहां पर्पल रंग की शेरवानी के साथ पजामा पहना हुआ था तो वहीं भारती लाइट पर्पल रंग का लहंगा पहने हुई थीं। अब जरा इस वीडियो को देखिए जिसमें कुणाल और भारती एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में कुणाल भारती को शाहरुख खान के फिल्म के डायलॉग बोलकर इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aditi Gupta Kabir Chopra wedding - फोटो : twitter
संगीत सेरेमनी के अलावा कुणाल और भारती की हल्दी की तस्वीरें भी काफी देखी जा रही हैं। इस तस्वीर में भारती कलीरें पहनी हुई हैं और रस्म करती हुई नजर आ रही हैं। कुणाल जयसिंह और भारती की रोका सेरेमनी इस साल की शुरुआत में की थी। आपको बता दें, हाल ही में 'इश्कबाज' एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने भी शादी रचाई थी और अब कुणाल जयसिंह भी शादीशुदा हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें