Barun Sobti and Pashmeen Manchanda
- फोटो : instagram
बरुण सोबती ने साल 2009 में 'श्रद्धा' सीरियल में टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल में नजर आए। इन सीरियल्स में 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' शामिल है। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' बरुण का सबसे ज्यादा चर्चित सीरियल रहा। टीवी के अलावा बरुण फिल्में भी कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'मैं और मिस्टर राइट', 'ड्रे ड्रीम्स' के अलावा कई और फिल्में हैं।