फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 9: बातों-बातों में रेखा को बर्थडे विश कर गए अमिताभ, दर्शकों ने जमकर बजाई तालियां

Wed, 11 Oct 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
rekha
कल KBC सीजन 9 का 31वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। फैंस के लिए ये एपिसोड सबसे खास रहा। क्योंकि यहां एक मौका ऐसा भी आया जहां लगा कि अमिताभ रेखा को बर्थडे विश कर रहे हैं। अगर आपने ये एपिसोड मिस कर दिया है तो आगे की स्लाइड में ‌वीडियो देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
आरती पंवार
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के पड़ाव को पार करते हुए हरियाणा की आरती पंवार हॉट सीट तक पहुंचीं। आरती 6 साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं। आरती के पति भी 4 साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। आरती काफी कॉन्फिडेंट थीं। 10 हजार तक का पड़ाव तो वो चुटकियों में पार कर गईं। इस पड़ाव के बाद बिग बी ने बताया कि 10 अक्टूबर यानी आज आरती का जन्मदिन है।
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन
इसके बाद बिग बी ने कहा कि उसके एक दिन बाद मेरा भी जन्मदिवस है। इसी के साथ अमिताभ ने आरती से कहा कि हम आज ही आपको जन्मदिन की बधाई देते हैं। साथ ही बिग बी ने ये भी कहा कि इस हिसाब से हम सब एक ही राशि वाले हैं।

4 of 6
केबीसी
बता दें कि आज रेखा का भी बर्थडे है। अमिताभ जिस तरह से आरती को बधाई दे रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वो बातों-बातों में रेखा को बर्थडे विश कर रहे हैं। बिग ने आरती से कहा कि हम सब एक ही राशि वाले हैं। हम सब की राशि तुला है।

 
विज्ञापन

5 of 6
rekha
बिग बी ने आगे कहा तुला राशि वाले बहुत मिलनसार होते हैं। जैसे मैं आपके साथ मिलनसार हूं। अमिताभ ने ऑडियंस से कहा कि वो आरती के लिए तालियां बजाएं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दें। अगर रेखा ने ये एपिसोड देखा होगा तो उन्हें भी ऐसा लगा होगा कि अमित जी उन्हीं को बर्थडे विश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केबीसी
आरती पंवार अपने ज्ञान के बलबूते 12 लाख 50 हजार रुपए जीत गई थीं। लेकिन 25 लाख के सवाल का गलत जवाब देकर वो 3 लाख 20 हजार पर आ गईं। आरती ने बहुत अच्छा खेला लेकिन शायद वो ओवर कॉन्फिडेंड हो गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें