बिग बॉस 11 में सोमवार नॉमीनेशन का दिन होता है। ऐसे में शो के रूल के मुताबिक नॉमीनेशन की प्रक्रिया चलाई गई और सभी कंटेस्टेट्स को लाइन में खड़ा कर एक-एक से पूछा गया ये सवाल..लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स आमसहमति बनाने की बजाय भिड़ते नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि घर में केवल अब छह कंटेस्टेट्स ही बचे हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फिर से कंटेस्टेंट्स को चुना जाना है। ऐसे में पुनीश और आकाश पर नॉमीनेशन की तलवार लटकती नजर आ रही हैं। लेकिन इन दोनों ने पूरी तरह से ठान लिया है कि ये दोनों बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Vikas Gupta
दरअसल, शो में एक सीढ़ी रखी गई है जिसमें एक से छह तक की गिनती है। यहां सभी कंटेस्टेंट्स को कौन किस नंबर पर देखता ये फैसला लेना है। लेकिन ऐसे में पुनीश-आकाश पूरी तरह से अड़ गए हैं। दोनों का कहना है वे शुरू से ही अच्छा खेल रहे हैं।
4 of 5
Bigg Boss 11
वहीं, विकास ने शिल्पा को एक नंबर पर रखने की बात कही तो आकाश बिगड़ गए। आकाश का कहना है कि वे दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। लव का कहना है कि वे आखिरी पॉजीशन पर खुद को नहीं देख सकते है।
लेकिन हिना खान ने आकाश को बहुत समझाने की कोशिश की पर वे नहीं माने। ऐसे में पुनीश ने हिना से पूछा कि उन्होंने दर्शकों को कैसे एंटरटेन किया। देखा जाए तो माहौल पूरी तरह से पेचीदा हो चुका है। लेकिन नॉमीनेशन में घरवालों की इन दो पर नजर है।