फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women’s Day: तेजस्वी प्रकाश से श्वेता तिवारी तक, बिग बॉस की क्वीन हैं ये महिलाएं, ट्रॉफी पर किया कब्जा

Tue, 08 Mar 2022 10:40 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
श्वेता तिवारी, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसके अब तक 15 सीजन आ चुके हैं। इस शो में मनोरंजन जगत के सितारे नजर आते हैं। खास बात ये है कि इस रियलिटी शो का हर सीजन टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचा देता है, तो साथ ही रियलिटी शो में नजर आने वाले तमाम सेलेब्स भी फैंस के चहेते बन जाते हैं। लेकिन इस शो की ट्रॉफी को ज्यादा फीमेल कंटेस्टेंट्स ही अपने नाम कर पाई हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको उन टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया के साथ-साथ बिग बॉस के घर में भी राज किया है और खुद को अपने सीजन की विनर बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 8
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के सीजन 15 में नजर आई थीं। इस शो में तेजस्वी के क्यूट अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया था लेकिन तेजस्वी ने टास्क के दौरान अपना दमदार गेम भी दिखाया था, जिसकी भी हर किसी ने तारीफ की थी। तेजस्वी अपने सीजन की विनर रही थीं और प्रतीक सहजपाल सीजन 15 के पहले रनरअप रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
रुबीना दिलैक - फोटो : social media
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक बिग बॉस सीजन 14 में नजर आई थीं और फैंस ने उन्हें बॉस लेडी का टैग दिया था। रुबीना के दमदार अंदाज ने फैंस को खुश कर दिया था। वह अपने सीजन में हर मुद्दे पर बोलती थीं और राहुल वैद्य संग उनकी टकरार को भी फैंस ने पसंद किया। रुबीना सीजन 14 की विनर रही थीं और राहुल वैद्य पहले रनरअप रहे थे। 

4 of 8
दीपिका कक्कड़ - फोटो : social media
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और जब वह बिग बॉस सीजन 12 में नजर आईं, तो यहां भी फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया। दीपिका ने सीजन 12 की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। दीपिका ने कई बड़े सितारों को पछाड़कर इस ट्रॉफी को जीता था। 
विज्ञापन

5 of 8
शिल्पा शिंदे - फोटो : social media
शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। इस सीजन में शिल्पा शिंदे को काफी पसंद किया गया। हालांकि, इस सीजन की खास बात ये है कि इसमें विनर और रनरअप दोनों ही महिलाएं रही थीं। शिल्पा शिंदे ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया। वहीं, हिना खान इस सीजन की रनरअप रही थीं। हालांकि, शो के आखिर में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।
विज्ञापन

6 of 8
gauhar khan - फोटो : social media
गौहर खान
गौहर खान ने बिग बॉस 7 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उन्होंने इस सीजन में तनीषा मुखर्जी को हराया था। गौहर का धाकड़ अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था, जिस वजह से फैंस ने उन्हें ढेर सारे वोट दिए थे। गौहर बिग बॉस में बतौर सीनियर भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
जूही परमार - फोटो : social media
जूही परमार
जूही परमार बिग बॉस के सीजन 5 में नजर आई थीं और उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया। जूही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिस वजह से उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, इस सीजन में उन्हें महक चहल से कड़ी टक्कर मिली थीं लेकिन शो के ट्रॉफी पर उन्होंने की कब्जा किया। 
विज्ञापन

8 of 8
श्वेता तिवारी - फोटो : social media
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विनर रही हैं। श्वेता इस रियलिटी शो की पहली महिला कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। सीजन 4 से पहले बिग बॉस के शुरुआती तीनों सीजन में पुरुष कंटेस्टेंट ने जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें