फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामदेव' बनने से पहले बिहार के इस एक्टर को बेलने पड़े पापड़, ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Sat, 17 Feb 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swami Ek Sangharsh
योग गुरु बाबा रामदेव के जीवन पर आधारित टीवी शो 'स्वामी एक संघर्ष' को लोग पसंद कर रहे हैं। इस किरादार को निभाने वाले एक्टर का नाम क्रांति प्रकाश झा है। यह बॉलीवुड फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी नजर आ चुके हैं। मूल रूप से बिहार के भागलपुर से ताल्लुक रखने वाले क्रांति प्रकाश झा भोजपुरी फिल्म 'देसवा' और मैथिली फिल्म 'मिथला मखान' में भी काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Swami Ek Sangharsh
टीवी सीरियल 'स्वामी एक संघर्ष' के लिए क्रांति प्रकाश झा को 4-5 ऑडिशन और लुक टेस्ट देने पड़े। यह शो भले उनका करियर आसान बना दे, लेकिन किरदार निभाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। बाबा रामदेव जैसा कठिन योगासन करने के लिए यह हर दिन योगाभ्यास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kranti Prakash Jha
शूटिंग शुरू होने पहले उन्होंने रामदेव के आश्रम में भी वक्त बिताया ताकि उनके हाव-भाव को समझ सकें। सेट पर उन्हें रामदेव की गेटअप में आने में 45 मिनट से लेकर एक घंटे तक का वक्त लग जाता है। सबसे ज्यादा वक्त बालों और दाढ़ी को सेट करने में लगता है।

4 of 5
Kranti Prakash Jha
क्रांति प्रकाश झा अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते थे। स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए प्रतियोगी परीक्षा भी दी लेकिन पास ना हो सके। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज में करियर बनाने की सोची पर यहां भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kranti Prakash Jha
यूपीएससी की परीक्षा सिर्फ 4 नंबर से वह पास नहीं कर पाए। इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए। फिर दोस्तों के कहने पर वह दिल्ली से मुंबई गए। क्रांति प्रकाश झा ने एक्टिंग में कोई कोर्स नहीं किया है लेकिन कई वर्कशॉप्स में हिस्सा लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें