फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, 5 फरवरी को वरुण बंगेरा संग करेंगी शादी

Fri, 04 Feb 2022 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करिशमा तन्ना मेहंदी सेरेमनी - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को वरुण बंगेरा से शादी करने जा रही हैं। कपल की शादी के फंक्शन 3 फरवरी से शुरू हो गए हैं। बीते रोज उनकी हल्दी सेरेमनी रखी गई थी जिसकी फोटोज जमकर वायरल हुईं। अब करिश्मा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है। इन फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों को खुद करिश्मा तन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा - फोटो : social media
मेहंदी सेरेमनी के लिए इस अदाकारा ने इन दिनों ट्रेंड में चल रहे यैलो सिंपल लहंगे को चुना था। वहीं व्हाइट कुर्ता-पायजामा में उनके दूल्हे वरुण भी खूब फब रहे हैं। पोस्ट में शेयर की गई तस्वारों में दोनों साथ में काफी सुंदर लग रहे हैं। पहली तस्वीर में वरुण औऱ करिश्मा एक-दूसरे की आंखों में आंखे डाल कर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों चश्मा लगाकर हंस रहे हैं। करिश्मा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,"मेहंदी है।"
विज्ञापन

3 of 4
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
करिश्मा अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी सुंदर लग रही हैं। उनके चेहरे की चमक देख कर उनकी खुशी का साफ पता लग रहा है। इन तस्वीरों में उनका वेडिंग ग्लो देखते बन रहा है। करिश्मा और वरुण की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस पोस्ट में केवल करिश्मा की फोटो हैं और इन्हें शेयर करते हुए अभिनेत्री लिखती हैं,"मेहंदी वाइब्स।"
विज्ञापन

4 of 4
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस और दोस्त काफी खुश हैं और इनपर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस अमृता खानविलकर करिश्मा की पोस्ट पर लिखती हैं,"बहुत सुंदर।" तो वहीं उनके दोस्त और एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इनपर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट करते हुए अपनी खुशी जाहिर किया है। अभिनेत्री आमना शरीफ ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें