फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या एक हफ्ते बाद बंद हो जाएगा 'बिग बॉस 13'? विरोध के बाद मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

Sun, 13 Oct 2019 03:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 and Prakash Javadekar - फोटो : file photo
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) शुरुआत से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस विवाद की वजह शो में दिखाया जाने वाला 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' था। इस कॉन्सेप्ट को लेकर बवाल मचने लगा क्योंकि शो में लड़कियों को लड़कों के साथ बेड शेयर करना था। शो को बंद करने की मांग उठने के बाद मेकर्स ने इस कॉन्सेप्ट में बदलाव कर दिया लेकिन यह मामला थमता नजर नहीं आ रहा। कुछ दिन पहले मंत्रालय को भाजपा विधायक ने चिट्ठी लिखी थी जिसमें इसे बंद करने की गुजारिश की थी। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'बिग बॉस 13' की किस्मत का फैसला एक हफ्ते में हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 Ban - फोटो : twitter
दरअसल, गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक खत लिखते हुए अपील की थी कि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Bosss 13) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। अब इस मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हमें एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। जिससे साफ हो जाएगा कि शो में क्या दिखाया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
नंद किशोर गुर्जर का आरोप है कि 'बिग बॉस 13' का प्रसारण प्राइम टाइम के स्लॉट में किया जा रहा है, जिसके कंटेंट में बेहद ही अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो की स्थिति यह है कि इसे घरेलू माहौल में देखना तक मुश्किल है। साथ ही कार्यक्रम का कंटेंट इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिससे देश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा सके। 

4 of 5
Boycott Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' के होस्ट सलमान खान हैं ऐसे में वह भी 'बिग बॉस' का विरोध कर रहे लोगों के निशाने पर हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले विरोध को देखते हुए सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
आपको बता दें, सबसे पहले सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' को बंद कराने की मांग उठी थी। ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड कराने लगे। इन ट्वीट्स के जरिए लोग बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाए थे। इसके बाद कई संगठन इस शो का विरोध कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहीं काम्या पंजाबी, तस्वीरों में चेहरा छुपाते आईं नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें