फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, सीएम धामी ने किया एलान

Wed, 25 Aug 2021 06:49 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभी हाल ही में पवनदीप राजन को सरकार ने कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन
1 of 1
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतने वाले पवनदीप राजन पर तोहफों की बौछार हो रही हैं। अभी हाल ही में पवनदीप राजन को सरकार ने कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। पवनदीप राजन ने स्वतंत्रता दिवस पर हुए फेमस रियलटी शो इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में खिताब अपने नाम किया। उनको प्राइज में चमचमाती कार और 25 लाख रुपये मिले। 

जानें कौन है पवनदीप राजन?
उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन अच्छा गाते हैं। पवनदीप राजन 'इंडियन आइडल 12 के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। वह पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। वे इंडियन आइडल 12 के खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिला है। उन्हें उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही म्यूजिक सिखाया। दादा स्व।  रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे।पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। उनके पापा सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर सिंगर हैं। पवनदीप राजन की नानी भी फोक (लोक) सिंगर थीं। इसलिए पवनदीप को सिंगिंग विरासत में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें