फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमेश रेशमिया ने नेहा कक्कड़ से पूछा हनीमून को लेकर सवाल, शरमाते हुए गायिका ने दिया ये जवाब

Fri, 18 Dec 2020 11:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल एक बार फिर से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में इस बार विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज हैं। नेहा कक्कड़ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। ऐसे में जब वे शो में हिस्सा ले रही हैं तो एक एपिसोड के दौरान हिमेश रेशमिया ने उनके हनीमून से जुड़ा सवाल पूछा।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिमेश रेशमिया कहते हैं कि 'इससे पहले कि मैं अगले कंटेस्टेंट को बुलाऊं, नेहा से एक सवाल पूछना चाहता हूं। नेहा तुम हनीमून के लिए दुबई गई थी?' यह सवाल सुनकर नेहा शरमाने लगती हैं और कहती हैं कि 'हे राम, किस तरह के सवाल पूछ रहे हैं सर आप? अगले कंटेस्टेंट को बुलाइए।'

शादी के दो महीने बाद ही मां बनने वाली हैं Neha Kakkar, शेयर की बेबी बंप की फोटो, पति ने कहा- 'ख्याल रखा कर'
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिमेश फिर भी नेहा को छेड़ते रहते हैं। इसके बाद वह गाते हैं, ‘दुबई में क्या हुआ था?’ नेहा के पास इसका कोई जवाब नहीं था वह मुस्कुरा रही होती हैं। फिर हिमेश अगले प्रतियोगी को मंच पर बुलाते हैं। शो में विशाल ददलानी नेहा और हिमेश से पूछते हैं कि 'क्या उन्होंने कभी शूटिंग पर नहीं आने के लिए झूठ बोला है?' दोनों इसका जवाब नहीं में देते हैं जबकि विशाल बताते हैं कि पिछले सीजन में इंडियन आइडल के शूट में नहीं आने के लिए उन्होंने बहाने बनाए थे।

4 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को सात फेरे लिए हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार 'नेहू दा व्याह' म्यूजिक एलबम के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बात आगे बढ़ीं। 'द कपिल शर्मा शो' में नेहा ने अपनी पूरी लव स्टोरी साझा करते हुए कहा कि रोहनप्रीत पहली ही बार बहुत क्यूट लगे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV
नेहा कक्कड़ ने बताया कि शुरुआत में रोहनप्रीत शादी नहीं करना चाहते थे। नेहा ने बताया कि वह शादी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वह सक्सेसफुल हैं और उनके पास सबकुछ है तो ऐसे में वह रिलेशनशिप में नहीं पड़ना चाहती थीं, लेकिन रोहनप्रीत शादी के लिए तैयार नहीं थे। नेहा ने बताया कि रोहनप्रीत सिंह ने उनसे कहा कि वह अभी सिर्फ 25 साल के हैं और वह शादी नहीं करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें