छोटे पर्दे का चर्चिंत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में आ गया है। शो वैसे तो इसके जजेस की मस्ती और टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की वजह से चर्चा में रहता है ही। लेकिन इस बार इसके सुर्खियों में आने की वजह है इसके एक कंटेस्टेंट सवाई भाट। दावा किया जा रहा है कि शो में इस कंटेस्टेंट की गरीबी के बारे में झूठ कहा गया है।