फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन आइडल 10' में सब को पीछे छोड़ विनर बना ये कंटेस्टेंट, ईनाम में मिला 25 लाख और एक कार

Mon, 24 Dec 2018 10:07 AM IST
अर्पना दुबे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
indian idol 10 - फोटो : amar ujala
इंडियन आइडल 10 का फिनाले रविवार को संपन्न हुआ। हरियाणा के मेवात जिले के रहने वाले सलमान अली सिंगिंग रियलिटी शो अपने नाम करने में कामयाब रहे। रविवार को हुए फिनाले में लाइव वोटिंग हुई जिसमें सलमान अली को सबसे ज्यादा वोट मिले। उन्होंने बाकी बचे 4 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर इस खिताब को अपने नाम किया।
विज्ञापन

2 of 5
indian idol 10 - फोटो : amar ujala
सलमान अली के साथ अंकुश भारद्वाज टॉप 2 में पहुंचे लेकिन सलमान ने अपनी आवाज से हिमाचल के रहने वाले अंकुश को पीछे छोड़ दिया। सलमान को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार मिली।

 
विज्ञापन

3 of 5
indian idol 10 - फोटो : amar ujala
कंटेस्टेंट नीलांजना रे शो की सेकेंड रनर अप रहीं। वो इस सीजन की अकेली फीमेल कंटेस्टेंट थीं। नीलांजना को 5 लाख रुपये का चेक मिला। फिनाले में जीरो की स्टार कास्ट भी पहुंची। शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने सभी कंटेस्टेंट की हौसला अफजाई की। 

 

4 of 5
indian idol 10 - फोटो : amar ujala
शो के दौरान जज जावेद अली ने अपने मशहूर गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। अपने चहेते कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए देशभर से दर्शकों ने वोटिंग की। इंडियन आइडल 10 इस साल 7 जुलाई को शुरू हुआ था। 25 हफ्ते तक चले इस शो को करीब ढाई करोड़ लोगों ने वोट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian idol 10 - फोटो : amar ujala
इंडियन आइडल सीजन 10 #MeToo मूवमेंट को लेकर भी चर्चा में रहा। शो के जज अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगा जिसके बाद उन्हें शो से हटा दिया गया। अनु मलिक की जगह सिंगर जावेद अली ने ली। उनके अलावा सिंगर नेहा कक्कड़ और संगीतकार-सिंगर विशाल ददलानी जज ने की कुर्सी संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें