टेलीविजन का सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो के 13वें सीजन के ऑडिशन चल रहे हैं और इसी बीच अब इसे बायकॉट करने की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है। रियलिटी शोज को लेकर अक्सर यह बात सामने आती है कि ये सभी स्क्रिप्टेड होते हैं। वहीं, अब 'इंडियन आइडल' को लेकर भी एक विवाद सामने आया है, जिसको लेकर कहा जा रहा है शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है और इसे बायकॉट करने की मांग की जा रही है। चलिए बताते हैं आपको पूरा माजरा...