फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: तैमूर का खास तोहफा देख भावुक हुए नाना रणधीर कपूर, बोले- शो के बाद करूंगा ये काम

Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 धीरे-धीरे अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। उससे पहले शो पर हर हफ्ते एक गेस्ट जज शो की शोभा बढ़ाने आ रहे हैं। इस हफ्ते इंडियन आइडल के मंच पर रणधीर कपूर पहुंचे। शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट ने रणधीर की हिट फिल्मों के गाने गाए और कई सारी खूबसूरत यादे भी साझा कीं। शो को प्रोमों पहले ही सामने आ गए थे जिसमें इस खास एपिसोड की झलक सबको देखने को मिली थी।

रणधीर कपूर के मिला नाती से खास तोहफा

इस एपिसोड में एक और बात बेहद खुश खास हुई। दरअसल रणधीर कपूर के नाती यानि करीना और सैफ के बेटे तैमूर ने अपने नाना के लिए एक खास तोहफा भेजा। शो के होस्ट आदित्य नारायण रणधीर कपूर से कहते हैं कि तैमूर ने उनके लिए एक बेहद ही प्यारा गिफ्ट भेजा है। इसके बाद स्क्रीन पर एक तस्वीर आती है। इस तस्वीर में दिखता है कि तैमूर अपने हाथ में एक ग्रीटिंग कार्ड पकड़े हुए हैं जिस पर उन्होंने खुद ड्राइंग की और लिखा है- आई लव यू नाना, सुरक्षित रहिए।
विज्ञापन

2 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अब अपने नाती की तरफ से मिले इस खास तोहफे को देखकर रणधीर फूले नहीं समाए और पूरी टीम को धन्यवाद दिया। रणधीर कपूर ने कहा कि, 'मुझे तक इस खास तोहफे को पहुंचाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। मैं यहां से सीधा उससे मिलने जाऊंगा। जैसे हर इंसान को असल से ज्यादा सूद पसंद होता है वैसे ही मैं करीना और करिश्मा से भी ज्यादा अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन को पसंद करता हूं'।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू कक्कड़, रणधीर कपूर, अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही रणधीर कपूर ने अपने परिवार को लेकर कई बातें कीं। उन्होंने कहा कि राज कपूर बहुत ज्ञानी थी और उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ था और वो इस फिल्मी दुनिया के बारे में बहुत सी बातें जानते थे। इसके साथ ही रणधीर कपूर ने कहा कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। रणधीर कपूर स्पेशल एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट और जजेज ने भी खूब मस्ती की।

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
शो में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तारो और शनमुखप्रिया के बीच कड़ी टक्कर है। पवदीप और अरुणिता शो के सबसे दमदार कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं लेकिन अंत में इंडियन आइडल की ट्रॉफी किसे मिलती है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। फिनाले एपिसोड को लेकर खास तैयारियां भी चल रही हैं। इस खास दिन शो के होस्ट आदित्य नारायण अपने पिता उदित नारायण संग साथ में परफॉर्म करेंगे। वहीं बहुत से दिग्गज कलाकार भी इस फिनाले का हिस्सा होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें