फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: अपनी दोस्त अरुणिता कांजीलाल के साथ एक ही बिल्डिंग में रहेंगे पवनदीप राजन, ये है उनका फ्यूचर प्लान!

Sat, 21 Aug 2021 10:14 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का मशहूर शो इंडियन आइडल के सीजन 12 का समापन हो चुका है। इस शो के विजेता पवनदीप राजन घोषित हुए वहीं सायली कांबले और अरुणिता कांजीलाल रनरअप घोषित की गईं। अब शो के खत्म होने के बाद से इसके जजेज और कंटेस्टेंट अपने अपने सफर पर आगे निकल गए हैं। बता दें कि इंडियन आइडल के इस सीजन में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।  जब भी दोनों साथ में परफॉर्म करते थे तो उनकी केमिस्ट्री सबका दिल जीत लेती थी।  हालांकि, शो के दौरान पवनदीप और अरुणिता ने कई बार कहा है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। लेकिन बावजूद इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण और शो के गेस्ट भी दोनों की केमिस्ट्री की वजह से उन्हें छेड़ते थे। इसी बीच बताया जा रहा है कि पवनदीप ने अरुणिता के मुंबई वाले अपार्टमेंट की बिल्डिंग में अपने लिए फ्लैट ले लिया है।  
विज्ञापन

2 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
दरअसल, हाल ही में अरुणिता ने फ्लैट खरीदा है। अब पवनदीप ने भी उसी बिल्डिंग में अपार्टमेंट लेने की बात कंफर्म कर दी है।  हालांकि, इस प्लान के बारे में शो के को-कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश ने पहले ही सब कुछ बताया था। उन्होंने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पवनदीप और अरुणिता मुंबई में एक ही बिल्डिंग में घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद दानिश - फोटो : instagram
मोहम्मद दानिश ने कहा था 'हम लोगों का तो प्लान साथ रहने का है। सभी लोग बाजू में रहेंगे, सेम बिल्डिंग में साथ साथ। हमारी दोस्ती आगे तक चलेगी, कभी नहीं टूटेगी। हम सब लोग बाहर से आए हैं, जैसे कोई उत्तराखंड से आया है, कोई राजस्थान से, इसलिए सब साथ में घर लेंगे। ये दोस्ती नहीं परिवार हो गया है अब।'

4 of 5
पवनदीप राजनस अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही ये उन्होंने भी बताया था कि पवनदीप और अरुणिता ही नहीं बल्कि शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स भी उसी बिल्डिंग में अपार्टमेंट लेने की सोच रहे हैं। वे सभी लोग मिलकर एक स्टूडियो सेटअप करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
पवनदीप राजन के साथ शो में तो अरुणिता कांजीलाल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन इसी के साथ पवनदीप की बहन ज्योतिदीप के साथ भी अरुणिता का बॉन्ड देखने को मिला। फिनाले के खत्म होने के बाद ज्योतिदीप ने शो की पहली रनरअप अरुणिता कांजीलाल के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में ये दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। अरुणिता एक तरफ ब्राउन रंग की शिमरी ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं तो वही ज्योतिदीप भी लाल और ब्लैक आउटफिट में प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें