फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी हिंदुस्तानी की पेशकश देख नेहा कक्कड़ को याद आईं बचपन की मुसीबतें, इस बात पर भर आए आंखों में आंसू

Wed, 05 Feb 2020 09:59 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Neha Kakkar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रियलिटी शोज के लेखकों के लिए सबसे बड़ा मुश्किल काम होता है, हर एपिसोड में कोई न कोई भावुक लम्हा रचना। ऐसा लम्हा जिसे देख लगे कि मामला बिल्कुल दिल के करीब का है। ये सारे टोटके हालांकि शोज की टीआरपी बढ़ाने के लिए किए जाते हैं, लेकिन इन्हीं लम्हों में अक्सर तमाम ऐसी बातें सामने आती हैं जो मशहूर कलाकारों के चाहने वाले भी अक्सर नहीं जानते। ऐसा ही एक लम्हा इस बार नेहा कक्कड ने अपने चाहने वालों के साथ साझा किया।
विज्ञापन

2 of 4
Indian Idol 11 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इंडियन आइडल के मौजूदा सीजन की शूटिंग के दौरान इस बार सनी हिंदुस्तानी ने 'चलो बुलावा आया है' भजन पर एक दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी। उनकी परफॉर्मेंस देखकर नेहा कक्कड़ काफी इमोशनल हो गईं और वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं। नेहा पुरानी यादों में खो गईं और उन्हें अपने वो दिन याद आ गए, जब वो जागरण में गाया करती थीं।
विज्ञापन

3 of 4
neha kakkar - फोटो : social media
नेहा ने बताया कि उन्होंने 4 साल की उम्र से ही जागरणों में गाना शुरू कर दिया था और उनका पूरा बचपन जागरणों में गाते हुए ही बीता। उन्होंने यह भी बताया कि वह और उनका परिवार एक छोटे-से घर में रहते थे और अपनी कड़ी मेहनत और माता के आशीर्वाद से आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सनी की परफॉर्मेंस के बाद न सिर्फ नेहा, बल्कि हिमेश भी बहुत इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

4 of 4
Himesh Reshammiya - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सनी की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए हिमेश ने कहा, "आप उन सिंगर्स में से हैं, जिनकी वजह से इंडियन आइडल एक अलग स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन आइडल ने आपको एक मंच दिया और आपने भी यह सुनिश्चित किया कि आप इंडियन आइडल को गर्व महसूस कराएं।"  

सलमान खान ने रद्द किया पाकिस्तानी आयोजक का शो! इवेंट के जरिए भारत के खिलाफ पैसा जुटाने का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें