फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind VS Pak: भारत की जीत के बाद टीवी के इस कलाकार ने उड़ाया पाकिस्तानियों का मजाक, बोले- प्रिय पड़ोसियों...

Mon, 29 Aug 2022 02:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nakul Mehta
एशिया कप में भारत का पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। पूरा देश इस मैच के लिए सुपर एक्साइटिड था और  भारत की दमदार जीत के बाद सभी जश्न मना रहे हैं। चाहे देश का कोई आम आदमी हो या कोई नामचीन सेलेब, हर कोई बस पाकिस्तान पर मिली इस रोमांचकारी जीत की खुशी अपने-अपने तरीके से व्यक्त कर रहा है। जहां अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने शिखर धवन स्टाइल में जीत का जश्न मनाया, वहीं टीवी अभिनेता  नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 4
नकुल मेहता - फोटो : SonyTv
मैच हारने पर नकुल ने ली पाकिस्तानियों की चुटकी
पॉपुलर टेलीविजन एक्टर नकुल मेहता ने  रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत को, पाकिस्तान पर मिली पांच विकेट से जीत के बाद पाकिस्तानियों के लिए ट्वीट कर एक खास संदेश जारी किया है। नकुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रिय पड़ोसियों, कृपया उन टीवी सेटों को न तोड़ें! बल्कि मेरे टीवी शो का आनंद लें क्योंकि क्रिकेट में क्या ही रखा है।' नकुल मेहता ने क्रिकेट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान निवासियों से चुटकी लेते हुए आग्रह किया है कि वह अपने टेलीविजन नहीं तोड़ें। बल्कि उस टीवी पर उनका शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' देखने का के लिए कहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
नकुल मेहता - फोटो : social media
पाकिस्तानियों ने दिया नकुल को जवाब
कमाल की बात यह है कि नकुल मेहता के ट्वीट पर पाकिस्तान के लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने नकुल के द्वारा किए गए मजाक पर तंज कसते हुए जवाब दिया, 'कोई बात नहीं, हम वैसे भी आप लोगों से बेहतर कॉमेडी और अच्छे संगीत वाले पक्ष से हैं। बधाई हो।' इसके साथ ही एक यूजर ने  पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘आधे मुल्क के साथ ही इकोनॉमी भी डूबी हुई है हम नया टीवी अफोर्ड नहीं कर सकते हम मीम्स से ही काम चला लेंगे।' इसके साथ ही एक यूजर ने नकुल के टीवी शो का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'अल्लाह करे आप थोड़ा और परेशान हों मिस्टर कपूर और आपकी और प्रिया की कभी सुलाह ना हो।' 
विज्ञापन

4 of 4
नकुल मेहता
टीवी पर 2012 से काम कर रहे हैं नकुल
इन सभी के बीच नकुल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने साल 2012 में स्टार प्लस के शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'इश्कबाज' और 'दिल बोले ओबेरॉय' जैसे शो में अभिनय करते दिखाई दिए थे। अब इन दिनों नकुल सोनी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हो रहे सीरियल, 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में राम कपूर की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरियल में उनके साथ दिशा परमार मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें