टीवी पर कॉमेडी शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' की शुरुआत हो चुकी है। दर्शकों को हंसी का डोज देना वाला यह शो इन दिनों अपने एक कंटेस्टेंट को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। ये कंटेस्टेंट हैं, 28 वर्षीय कॉमेडियन जय छिनारिया, जिनकी हंसी और लोगों को हंसाने का तरीका मनोरंजन नहीं, हौसले की मिसाल भी पेश कर रहा है। जय ऐसे कॉमेडियन हैं, जिनकी हिम्मत और हौसले की दास्तां सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं जय छिनारिया की कहानी...