India's Best Dancer
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस खासमखास एपिसोड की शूटिंग के दौरान सौम्या कांबले अपनी कोरियोग्राफर वर्तिका झा के साथ मिलकर 'जिया जले' गाने पर परफॉर्म करते हुई दिखीं और इस दौरान उनकी भाव भंगिमाएं और उनकी देह यष्टि ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। शो के जजों मलाइका अरोड़ा, टेरेंस लुइस और गीता कपूर ने सौम्या की इस पेशकश के लिए खूब तारीफें की और जब एंकर मनीष पॉल ने सौम्या के पिता से उनकी बेटी की परफॉर्मेंस के बारे में उनकी राय पूछी तो पूरे सेट का माहौल ही बदल गया।