फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India’s Best Dancer 2: सौम्या कांबले बनीं इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 की विनर, 15 लाख के चेक के साथ मिली चमचमाती कार

Mon, 10 Jan 2022 09:17 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
soumya kamble - फोटो : Instagram

इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 को उसका विनर मिल गया है। पुणे की डांसर सौम्या कांबले (Saumya Kamble) ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सौम्या कांबले को बतौर इनाम 15 लाख रुपये का चेक और एक चमचमाती शानदार गाड़ी भी इनाम के तौर पर दी गई है। विनर के अलावा चार कंटेस्टेंट्स को 1 लाख रूपये का चेक दिया गया है।

बेस्ट 5 फाइनलिस्ट में थे ये डांसर
गौरव सरवन व उनके कोरियोग्राफर रुपेश सोनी, सौम्या कामले व उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा, जमरूद व उनकी कोरियोग्राफर सोनाली कर, रोजा राणा व उनके कोरियोग्राफर सनम जौहर और रक्तिम ठाकुरिया व उनके कोरियोग्राफर आर्यन पात्रा।
 

विज्ञापन

2 of 6
रुपेश सोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने पॉपिंग, एनिमेशन और लॉकिंग स्किल्स के लिए मशहूर जयपुर के गौरव सरवन ने सात साल की उम्र में ही अपना करियर शुरू कर दिया था। आज वह अपनी डांस एकेडमी चलाते हैं। उन्होंने अपने असाधारण डांस मूव्स से समय-समय पर जजों और दर्शकों का दिल जीता है। बेस्ट 5 में अपनी जगह बनाने को लेकर सरवन बताते हैं, "मैं इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे मंच का आभारी हूं, जिसने मुझे यहां अपनी डांस टेक्निक्स दिखाने का मौका दिया। रुपेश सर जैसे कोरियोग्राफर का होना तेरे लिए एक आशीर्वाद है, जो इस सफर में मुझे लगातार सपोर्ट करते रहे।"

विज्ञापन

3 of 6
वर्तिका झा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुणे की सौम्या कांबले अपनी बेली डांसिंग के लिए मशहूर हैं। उनके पिता चाहते थे कि सौम्या एक डॉक्टर बने जबकि उनकी मां उन्हें एक डांसर बनाना चाहती थीं। सौम्या को अपने आकर्षक और स्वाभाविक डांस एक्ट्स के लिए बहुत तारीफें मिलीं। सौम्या बताती हैं, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना आगे निकल आऊंगी। मैं बेस्ट फाइव में शामिल होकर बेहद खुश हूं, क्योंकि इस शो का हिस्सा बनकर मैं एक तरह से अपनी मां का सपना पूरा कर रही हूं। आज मैं यहां उनके सपोर्ट की वजह से ही हूं। आज मेरे पापा के चेहरे पर भी मुस्कान है। यह वाकई एक खुशनुमा एहसास है।"

4 of 6
रोजा राणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओडिशा की रोजा राणा की काबिलियत से तो सभी वाकिफ हैं! अपनी बॉलीवुड फ्रीस्टाइल और ओपन स्टाइल टेक्निक्स के लिए मशहूर रोजा हर एपिसोड में खुद को साबित करती रही हैं। रोजा बताती हैं, "मैं सारे देश के सामने हमेशा अपने राज्य ओडिशा का प्रतिनिधित्व करना चाहती थी। मैं मानती हूं कि मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद की बदौलत ही 'बेस्ट फाइव' में पहुंची हूं। मैं अपने कोरियोग्राफर सनम की भी आभारी हूं, जो हमेशा मेरे साथ रहे और मैं दर्शकों के सपोर्ट के लिए भी उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।"
 

विज्ञापन

5 of 6
रक्तिम ठाकुरिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

असम के रक्तिम ठाकुरिया न सिर्फ अपनी ओपन स्टाइल कोरियोग्राफी के लिए मशहूर हैं बल्कि एक खास किस्म के इंसान के रूप में भी जाने जाते हैं। वह शुरू से ही इस शो में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस हमेशा दूसरों से अलग रही है। रक्तिम ठाकुरिया कहते हैं, "मैं बेस्ट फाइव में पहुंचकर बेहद खुश हूं। कहीं ना कहीं मैंने हमेशा एक रियलिटी शो के फाइनल में जगह बनाने का सपना देखा था और आज इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे मंच पर आकर ऐसा लगता है, जैसे मेरा सपना सच हो गया। मैं अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स के लिए भी बेहद खुश हूं, जिन्होंने मेरे साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जमरूद व उनकी कोरियोग्राफर सोनाली कर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केरल में रहने वाले जमरूद अपने फ्रीस्टाइल, सेमी क्लासिकल, बॉलीवुड, लिरिकल एवं हिप हॉप डांस स्टाइल्स के लिए जाने जाते हैं। ऑडिशन राउंड के दौरान जजों का दिल जीतने वाले ज़मरूद ने इस शो में कुछ यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। जमरूद बताते हैं, "फिनाले में पहुंचने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इसके लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं। यह वाकई एक संतोषजनक सफर रहा। दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स को इस सफर में शामिल देखकर बड़ी खुशी हो रही है, जो अब मेरे लिए एक परिवार से बढ़कर हो गए हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें