फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 9: जब कंटेस्टेंट पति के सामने ही अमिताभ से फ्लर्ट करने लगी विवाहिता

Thu, 19 Oct 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
महाराष्ट्र के पुणे से आए भास्कर पांडे केबीसी 9 के धनतेरस स्पेशल एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सही जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंच गए। अमिताभ बच्चन ने इसके लिए उन्हें बधाई दी लेकिन हैरानी की बात तब हुई जब बिग बी ने भास्कर के हॉट सीट पर बैठते ही उनकी पत्नी के बारे में पूछा। दरअसल भास्कर का नाम लेते ही उनकी पत्नी फ्लाइंग किस देने लगीं। अमिताभ बच्चन ने भास्कर पांडे से हॉट सीट पर बैठते ही पूछा कि उनकी पत्नी कहां हैं?

पढ़ेंः KBC 9: बहन को जितवा दिए 25 लाख, बिग बी भी हो गए गदगद, ये था 13वां सवाल
विज्ञापन

KBC 9: जब कंटेस्टेंट पति के सामने ही अमिताभ से फ्लर्ट करने लगी विवाहिता

2 of 5
पहले तो भास्कर कुछ समझ नहीं पाए और फिर ऑडियंस में बैठे लोगों में अपनी पत्नी को ढूंढने लगे। बिग बी ने भास्कर को बताया कि जैसे ही उन्होंने उसका नाम लिया पत्नी ने सीट पर बैठकर फ्लाइंग KISS देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

KBC 9: जब कंटेस्टेंट पति के सामने ही अमिताभ से फ्लर्ट करने लगी विवाहिता

3 of 5
पत्नी उछल उछल कर फ्लाइंग किस कर रही थीं। जब अमिताभ ने पूछा कि ये फ्लाइंग किस पति के हॉट सीट पर जाने के लिए है तो पत्नी ने साफ इनकार किया और कहा कि ये तो बिग बी के लिए था। 

पढ़ेंः KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू

KBC 9: जब कंटेस्टेंट पति के सामने ही अमिताभ से फ्लर्ट करने लगी विवाहिता

4 of 5
अमिताभ ऑनकैमरा शर्माने लगे। वहीं पति भास्कर भी पत्नी की इस हरकत के बारे में सुन मुस्कुराने लगे। अमिताभ ने भास्कर की पत्नी से कहा कि वो ऐसा फ्लर्ट देखकर उन्हें घर पर मार पड़ेगी। वहीं भास्कर की पत्नी ने भी कहा कि इस हरकत के लिए उन्हें भी अपने पति से मार पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 9: जब कंटेस्टेंट पति के सामने ही अमिताभ से फ्लर्ट करने लगी विवाहिता

5 of 5
केबीसी 9 के धनतेरस स्पेशल इस एपिसोड में पुणे के ऑनलाइन स्टॉक मार्केट ट्रेडर भास्कर पांडे की पत्नी ने जमकर बिग बी के साथ सेट पर फ्लर्ट किया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। खुद अमिताभ बच्चन भी उस विवाहिता के इस व्यवहार से दिल खोलकर हंसने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें