बिग बॉस सीजन 11 में इस बार वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान उस समय खुद हैरान रह गए, जब मंच पर एक लेडी उनके पास शिकायत लेकर पहुंची कि आपके घरवाले मुझे रात को सोने नहीं देते। आखिर कौन थीं वो लेडी और उन्होंने ऐसा क्यों कहा....
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: जब सलमान ने ली ज्योति की बोल्ड क्लास, घरवालों की झुक गईं आखें
विज्ञापन
आखिर किसने और क्यों कहा-घरवाले मुझे रात को सोने नहीं देते, सलमान खुद हैरान
2 of 5
दरअसल, ये महिला कोई और नहीं बल्कि पिंकी पड़ोसन हैं, जो कि बिग बॉस के शो में चुगलखोर आंटी का किरदार निभा रही हैं। असल में ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर गौरव गेरा हैं। इंटरनेट पर उनकी सीरीज 'चुटकी और शॉपकीपर' से वह इतने पॉपुलर हुए कि शो में उनका गेटअप भी वैसा ही दिया गया है।
विज्ञापन
आखिर किसने और क्यों कहा-घरवाले मुझे रात को सोने नहीं देते, सलमान खुद हैरान
3 of 5
पहले वीकेंड पर मंच पर आकर पिंकी ने सलमान से बोला था कि उन्होंने अपने पति 'बिग बॉस' के लिए व्रत रखा है लेकिन वो कहीं मिल नहीं रहे थे। तो उन्होंने सलमान खान से गुजारिश की कि वह उनका व्रत खुलवा दें। उस समय भी सलमान खान ने मंच पर सबके सामने उन्हें पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया और इस बार उन्होंने सलमान के साथ कूचीकू गेम भी खेला। उन्होंने सलमान से दिवाली पर पहनने वाला कपड़ा भी पसंद करवाया।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: सामने आई एक और कंटेस्टेंट की झूठी आइडेंटिटी, भड़क गए म्यूजिक डायरेक्टर
आखिर किसने और क्यों कहा-घरवाले मुझे रात को सोने नहीं देते, सलमान खुद हैरान
4 of 5
दूसरे वीकेंड पर भी पिंकी ने शो की शुरुआत में ही मंच पर एंट्री ली और सलमान खान से घरवालों की शिकायत की और कहा कि ये लोग मुझे रात को सोने नहीं देते। जब देखो यही बात कहते हैं कि सिर फोड़ देंगे या फिर औकात में रहो। रात को 2 बजे उनका जो ड्रामा शुरू होता है, वो सुबह तक वैसे ही रहता है। उन्होंने अर्शी के बारे में कहा कि वो घर में घूम-घूम कर लोगों के बीच आग लगाती है।
आखिर किसने और क्यों कहा-घरवाले मुझे रात को सोने नहीं देते, सलमान खुद हैरान
5 of 5
कुल मिलाकर बिग बॉस सीजन 11 के हर वीकेंड पर सलमान के साथ मंच पर ऐसे ही धमाल देखने को मिलेगा। 'पिंकी पड़ोसन' घरवालों की चुगली करने मंच पर आएगी और बीते सप्ताह के दौरान घर में हुई घटनाओं को रोचक अंदाज में बताएंगी। यकीनन, उसका ये अंदाज देखकर आपका मनोरंजन होगा।