फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: मुंहमांगी कीमत पर हो रही है इस 'स्टार' की एंट्री, नाम सुन चौंक जाएंगे

Sat, 21 Oct 2017 02:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॅास 11 में कुछ न कुछ ड्रामा होना तो बनता ही है और इस बार ढिंचैक पूजा की एंट्री बिग बॉस का सबसे बड़ा ट्विस्ट है। पूजा ने इस बात को स्वीकार किया है कि वो केवल सलमान खान के लिए इस शो में एंट्री कर रही हैं। उन्हें यकीन है कि लाइव ऑडियंस के जरिए उन्हें बॅालीवुड में भी एंट्री करने का मौका मिल सकता है। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से बेघर हुई लुसिंडा का बड़ा खुलासा, कहा- हर समय KISS मांगता था आकाश
विज्ञापन

2 of 5
आपको बता दें कि इससे पहले बिग बॉस के घर में कुछ ऐसे लोगों ने एंट्री की है जिनके सिर पर सलमान खान ने अपना हाथ रखा है और उन्हें बॉलीवुड में काम दिया है। अब देखना ये है कि  ढिंचैक पूजा के साथ क्या होता है।
विज्ञापन

3 of 5
इससे पहले  ढिंचैक पूजा ने बिग बॅास में आने से मना कर दिया था। खबरों के मुताबिक ढिंचैक पूजा बिग बॉस के घर में जाने के लिए काफी मोटी रकम मांग रही थीं लेकिन अब ऐसी खबर है कि उनकी इस शर्त को शो मेकर्स ने मान लिया है। सूत्रों की मानें तो हिना खान और शिल्पा शिंदे के साथ पूजा को भी एंट्री के लिए मुंहमांगी रकम दी जा रही है। 

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: घर में बेहोश हुईं सपना चौधरी, घरवालों के हाथ पैर फूले अब क्या करें?

4 of 5
ढिंचैक पूजा ने अपने करियर में ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिससे किसी भी तरह की कोई कंट्रोवर्सी पैदा हो सके। वो सिर्फ अपने एक अलग स्टाइल में गाना गाने की वजह से मशहूर हुई हैं। यूट्यूब पर उनके वीडियोज को काफी व्यूज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में ढिंचैक पूजा को देखना दर्शकों के साथ-साथ दूसरे कंटेस्टेंट के लिए भी मजेदार होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई लोग ऐसे रहे हैं जो सलमान खान के बिग बॉस हाउस में जाने के बाद सितारे बन हए हैं। इनमें सना खान, सनी लियोन, एली अवराम, मंदाना करीमी और गौतम गुलाटी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें