बिग बॉस के घर में मौजूद आकाश ददलानी ने खुद को रैपर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी का रिश्तेदार बताया था। सिर्फ इतना ही नहीं आकाश ने दूसरे घरवालों को विशाल ददलानी से जुड़ी कई बातें बताई थीं लेकिन आपको बता दें कि ये सब झूठ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विशाल ददलानी तो आज तक आकाश से मिले ही नहीं हैं।
विज्ञापन
BIGG BOSS 11: सामने आई एक और कंटेस्टेंट की झूठी आइडेंटिटी, भड़क गए म्यूजिक डायरेक्टर
2 of 5
आपको बता दें कि आकाश एक रैपर हैं। वो जब शो में आए थे तो उन्होंने खुद को फेमस म्यूजिक रैपर बताया था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि वो विशाल ददलानी के मृत भाई के बेटे हैं। वहीं इस मामले पर विशाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वो आकाश को नहीं जानते और न ही वो उनका कोई रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
BIGG BOSS 11: सामने आई एक और कंटेस्टेंट की झूठी आइडेंटिटी, भड़क गए म्यूजिक डायरेक्टर
3 of 5
ट्विटर पर एक पोस्ट जारी कर विशाल ददलानी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। विशाल ने लिखा है 'बिग बॉस के अंदर कोई व्यक्ति है जो मुझे अपना रिश्तेदार बता रहे हैं। मैंने इसे चेक किया और पता चला कि वह काफी दूर के रिश्तेदार हैं पर मैं उन्हें नहीं जानता। उन्होंने मुझे टेक्स्ट भी किया था। वह काम मांग रहे थे। उन्होंने कई बार मुझसे इस बारे में बात करने की कोशिश की लेकिन सिर्फ सरनेम एक सा होने से काम ऐसे नहीं मिलता।'
BIGG BOSS 11: सामने आई एक और कंटेस्टेंट की झूठी आइडेंटिटी, भड़क गए म्यूजिक डायरेक्टर
4 of 5
'अगर वो मेरे पिता के 'मरे हुए भाई' (जैसे की वो खुद कह रहे हैं) होते भी तो भी मैं उन्हें काम नहीं देता। उन्हें मेहनत के दम पर यहां तक आना होगा और अपने लिए खुद जगह बनानी होगी। मैं बता दूं मेरा कोई भाई नहीं है। यह क्लियर है कि मैं इन्हें नहीं जानता।'
BIGG BOSS 11: सामने आई एक और कंटेस्टेंट की झूठी आइडेंटिटी, भड़क गए म्यूजिक डायरेक्टर
5 of 5
आपको बता दें कि बिग बॉस 11 का ये दूसरा मामला हैं जब घर के किसी सदस्य ने अपनी गलत पहचान बताई है। इससे पहले जुबैर खान ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार बताया था लेकिन बाद में पता चला कि वो उनके रिश्तेदार नहीं है। वहीं बंदगी कालरा ने भी अपनी आइडेंटिटी छिपाई है।