बिग-बॉस के घर में रोमांस, झगड़ा, दोस्ती और रोना-धोना सब देख लिया। लेकिन अब यहां आतंक मचने वाला है। जी हां, शो में अब एक ऐसे सेलेब्रिटी की एंट्री होने जा रही है जिसने पिछले कई सीजन में प्रतिभागी को अपनी डरावनी हरकतों से सदमे में पहुंचाया था। लेकिन उनका ये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है।
विज्ञापन
Bigg Boss: हो जाएं तैयार, बिग बॉस के घर में आतंक मचाने आ रहे हैं इमाम सिद्दीकी
2 of 5
हम बात कर रहें हैं बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट इमाम सिद्दीकी की। इमाम सिद्दीकी आने वाले कुछ दिनों में बिग-बॉस के घर में एंट्री करेंगे। पिछले सीजन में भी इमाम एक हफ्ते के लिए घर में आए थे। एक बार फिर इमाम बिग बॉस के घर में दहशत फैलाएंगे। दर्शकों को घर में इमाम की एंट्री का बेसब्री से इंतजार है
विज्ञापन
Bigg Boss: हो जाएं तैयार, बिग बॉस के घर में आतंक मचाने आ रहे हैं इमाम सिद्दीकी
3 of 5
सीजन 6 में उनका न्यूड सूट वाला एक्ट कौन भूल सकता है। उनके इस डरावने एक्ट की वजह से आशका गोराडिया ने खूब आंसू बहाए थे। इमाम एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने सलमान खान तक को नहीं बख्शा। पिछले सीजन में उन्होंने मजबूत प्रतिभागी प्रिंस नरुला और मंदाना करीमी के लिए भी परेशानियां खड़ी की थीं।
Bigg Boss: हो जाएं तैयार, बिग बॉस के घर में आतंक मचाने आ रहे हैं इमाम सिद्दीकी
4 of 5
बता दें कि मनोज पंजाबी अपनी मां के निधन पर कुछ दिन के लिए घर से बाहर आए थे। इसके चलते उन्हें इमाम की घर में एंट्री के बारे में पता चल गया। घर के अंदर जाते ही मनु ने ये बात प्रियंका जग्गा को बता दी। इसके अलावा घर में मनवीर और नितिभा काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। इतना ही नितिभा और मनवीर को आपत्तिजनक हालत में भी देखा गया।
Bigg Boss: हो जाएं तैयार, बिग बॉस के घर में आतंक मचाने आ रहे हैं इमाम सिद्दीकी
5 of 5
दरअसल, मनवीर सोफे पर लेटे हुए थे। तभी नितिभा आईं और वो उनके सिर पर बैठ गईं। काफी देर दोनों इसी तर बैठे रहे। इसी दौरान मनीवरी ने घर वालों को ये भी बताया कि वो शराब पीने के आदी थे। इसके चलते उन्हें रेहाब सेंटर में भर्ती कराया गया था। ये सच सुन घर वाले काफी इमोशनल हो गए।