फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर से आउट होते ही अर्शी में जागा हितेन के लिए प्यार, कुछ ऐसा दे डाला बयान

Mon, 25 Dec 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लास्ट वीकेंड बिग बॉस में चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ। अर्शी खान को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया। सबसे कम वोट मिलने के चलते सबसे ज्यादा इंटरटेनिंग और विवादित कंटेस्टेंट अर्शी बेघर हो गई। अब घर से बाहर आते ही अर्शी बड़े-बड़े खुलासे कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस के घर में रहने के दौरान अर्शी हितेन की काफी अच्छी दोस्त थी। विकास भी इसी ग्रुप का हिस्सा था। हितेन-अर्शी की ट्यूनिंग को फैंस काफी पसंद करते थे। और तो और हितेन की WIFE गौरी प्रधान ने भी इस शो में आकर इस बात का खुलासा किया कि हितेन और अर्शी की दोस्ती से उन्हें कोई दिक्कत नहीं।
विज्ञापन

3 of 4
वैसे क्या आप जानते है कि बहुत जल्द अर्शी हितेन के घर पर डिनर पर जाने वाली हैं। जी हां, आपने सही सुना। दरअसल पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में अर्शी ने कहा कि, 'मैं हितेन से जरुर मिलूंगी। फिलहाल वो गोवा में हैं इसलिए मुलाकात नहीं हो पाएगी। लेकिन मैं उनसे मिलूँगी अभी जब वो आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आगे बात करते हुए अर्शी ने कहा कि,'मैं हितेन और गौरी तीनों डिनर पर साथ जाएंगे। हो सकता है फिनाले में हमारा परफॉर्मेंस भी हो जाए। मुलाकात तो होगी। वैसे मानना पड़ेगा कि अर्शी ने अपनी बात कायम रखी और वह अपनी दोस्ती को झूठा साबित नहीं होगी। खैर लगता है कि मजाक में सही लेकिन शो से बाहर होने के बाद भी अर्शी हितेन का पीछा नहीं छोड़ने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें