फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर राहुल वैद्य के रंग में रंगीं दिशा परमार, सोशल मीडिया पर साझा की रोमांटिक तस्वीर

Mon, 29 Mar 2021 12:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : Instagram
होली का त्यौहार हर साल पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान अपने घर पर तैयार करते हैं और खूब जश्न मनाते हैं। बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य टीवी अभिनेत्री दिशा परमार संग अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उम्मीद है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाएगा।  ऐसे में राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया पर होली की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो गर्लफ्रेंड दिशा परमार को रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : Instagram
राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दिशा और राहुल सफेद कपड़ों में लाल-पीले, हरे-नीले गुलाल से रंगे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं तो किसी में राहुल दिशा को किस कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : फाइल
इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए राहुल वैद्य ने कैप्शन लिखा, 'आप सभी को मेरी तरफ से और मेरी वाली की तरफ से होली की शुभकामनाएं। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। अपने परिवार के साथ होली मनाएं और मिठाई खाना न भूलें।'
 

4 of 5
दिशा परमार और राहुल वैद्य - फोटो : AMAR UJALA
राहुल वैद्य और दिशा परमार लंबे समय से दोस्त रहे हैं। बीते दिनों 'बिग बॉस 14' में ही राहुल वैद्य ने दिशा परमार को नैशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की जोड़ी फैंस को भी बहुत पसंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram: @dishaparmar
जब राहुल बिग बॉस के घर में थे तब भी ऐसी खबरें थीं कि वह जून में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उनकी शादी की तारीख फाइनल नहीं हुई है। राहुल चाहते हैं शादी की रस्में उनके परिवार और चुनिंदा लोगों के बीच हों। बाद में वह फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें