बिग बॉस 11 में लग्जरी बजट टास्क के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जो घर में पिछले 12 हफ्तों से नहीं देखा गया। दरअसल, शुरू से ही हितेन पर मरने वाली अर्शी खान ने उनकी मदद नहीं की और उन्हें तड़पते हुए देखती रहीं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Hiten Tejawani
बता दें कि 'लिलीपुट्स और दावन लग्जरी बजट टास्क' के तहत हितेन तेजवानी के साथ घोर अत्याचार किया गया। उनके साथ अत्याचार करने वाले हिना, आकाश, लव और अर्शी शामिल थीं। हितेन पर पल-पल मरने वाली अर्शी खान ने भी हितेन को नहीं बक्शा और उन्हें लगातार तड़पता देखतीं रही।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
दरअसल, टास्क के दौरान इन चारों कंटेस्टेंट ने हितेन की टांगों के बाल वैक्स से जमकर निकाले। वहीं, हितेन चीख-चीख कर लाल हो गए लेकिन अर्शी का दिल नहीं पिघला। टास्क के दौरान आकाश ने हितेन को लिपस्टिक भी लगाई और खुद ही उनसे किस ले ली।
4 of 5
Bigg Boss 11
वहीं, हितेन के पूरे पैरों पर हिना, लव और आकाश ने वैक्स कर डाली। बता दें कि इस टास्क में घर के सदस्यों को दो टीमों में बांटा गया था। लिलीपुट्स और दानव। 28 नवंबर के एपीसोड में हिना, आकाश, लव और अर्शी ने लिलीपुट्स और हितेन, पुनीश, बंदगी और शिल्पा ने दानव का किरदार निभाया।
लेकिन शो का टाइम अप होने पर एक ही टीम खेल सकी। आज रात 29 नवंबर के एपीसोड में हितेन की टीम अपने अत्याचार का बदला लेने उतरेगी। इस टास्क के दो संचालक विकास और प्रियांक रहे।