फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन के बाद हितेन तेजवानी हुए रोमांटिक, पत्नी गौरी संग शेयर की Liplock तस्वीर

Fri, 06 Mar 2020 10:35 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hiten Tejwani and Gauri Pradhan - फोटो : Instagram
टीवी के मशहूर अभिनेता हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन मनाया। हितेन ने 'बिग बॉस' सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस दौरान उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी। जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पत्नी गौरी संग एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Hiten Tejwani and Gauri Pradhan - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को साझा करते हुए हितेन ने लिखा- 'और मैं उसके लिए प्रिंस बन गया। मेरी दुनिया तुम्हारा बहुत शुक्रिया।' हितेन की ये तस्वीर उनके घर की है। अभिनेता के इस इंस्टाग्रााम पोस्ट के बाद उनके फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं।  हितेन ने टीवी अभिनेत्री गौरी प्रधान से शादी की है। इन दोनों की शादी को 16 साल हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Hiten Tejwani and gauri - फोटो : file photo
हितेन और गौरी की लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर लव स्टोरी में से एक है। दरअसल, बचपन से ही हितेन को अभिनय में रुचि थी। कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। साथ ही वो विज्ञापन भी करते थे। साल 1999 में हितेन एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए बंगलुरू जा रहे थे। तभी एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात गौरी प्रधान से हुई। पहली मुलाकात में ही हितेन को गौरी की सादगी भा गई हालांकि सेट पर गौरी बेहद गंभीर रहती थीं जिस वजह से उन्होंने कभी बात करने की हिम्मत नहीं की।  
 

4 of 6
Hiten Tejwani
ऐड फिल्मों की शूटिंग खत्म करके दोनों अपने-अपने काम पर वापस लौट गए। करीब 6 महीने तक हितेन और गौरी ने बात नहीं की। ऐड फिल्म के बाद दोनों की मुलाकात सीरियल 'कुटुम्ब' में हुई। दरअसल, ऐड फिल्म के बाद गौरी और हितेन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। शुरुआत में गौरी को हितेन बिल्कुल पसंद नहीं थे। दर्शकों ने कुटुम्ब में दोनों की जोड़ी को इतना पसंद किया कि इसके बाद एकता ने अपने कई सीरियल में हितेन और गौरी को कास्ट किया। 
विज्ञापन

5 of 6
Hiten Tejwani - फोटो : Instagram
लगातार काम करने के दौरान दोनों का अट्रैक्शन भी बढ़ने लगा और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कई साल तक हितेन और गौरी ने एक दूसरे को डेट किया और बात शादी तक पहुंच गई। एक दिन मौका देखकर हितेन ने गौरी को प्रपोज कर दिया। कम ही लोगों को पता था कि हितेन पहले से शादीशुदा थे हालांकि उन्होंने गौरी से ये बात छुपाई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hiten Tejwani
एक इंटरव्यू में हितेन ने खुलासा किया था कि घरवालों के दबाव में उन्हें जबरन शादी करनी पड़ी थी। साल 2001 में उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। तीन साल बाद 2004 में हितेन और गौरी ने सात फेरे लिए। साल 2009 में गौरी ने जुड़वा बच्चों नेवान और कात्या को जन्म दिया।

रश्मि ही नहीं ये पांच सेलिब्रिटीज भी हो चुके डिप्रेशन का शिकार, नेहा कक्कड़ तो शो में ही रो पड़ी थीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें