फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शिल्पा की जीत पर हितेन तेजवानी ने खोला बड़ा राज, सुनकर फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

Wed, 17 Jan 2018 11:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
बिग बॉस 11 का विनर बनने के बाद अब शिल्पा शिंदे इंटरव्यू देने में बिजी हैं। शिल्पा की फैन फॉलोइंग तो गजब की है। अपने फैंस की बदौलत उन्हें करोड़ों वोट्स मिले। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने शिल्‍पा के विनर बनने पर आपत्ति जताई है। टीवी का ये फेमस कपल शिल्‍पा के जीतने से खुश नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस
इस कपल का नाम है हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान। जब से हितेन घर से आउट हुए थे तबसे वो शिल्पा के खिलाफ हो गए थे। हितेन का कहना था कि वो शिल्पा की वजह से बाहर हुए। जबकि उन्होंने हमेशा शिल्पा का साथ दिया। वो घर से बाहर आने के बाद खुश नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हितेन ने कहा, 'शिल्पा ये गेम जीत गईं क्योंकि उन्होंने अच्छे से अपनी चाल चली। उनका सारा गेम वेल-प्लांड था। मैं शुरू से ही विकास को पसंद करता था। वो विनर होते तो मुझे ज्यादा खुशी होती।' बता दें कि हिना खान ने गौरी और हितेन की शादी के बारे में काफी कुछ बोला था।

4 of 5
बिग बॉस
इस बारे में हितेन ने कहा, 'हिना मुझे और गौरी को अच्छे से नहीं जानती। गौरी इंट्रोवर्ट हैं और मैं सोशल पर्सन हूं। मेरे लिए हिना का बयान मायने नहीं रखता।' बता दें कि जब गौरी घर में गई थीं तो हिना को जमकर लताड़ भी लगाई थी। गौरी को अपने पति पर भरोसा और गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हितेन तेजवानी
जब हितेन ग्रांड फिनाले में आए थे तो उन्होंने कहा था कि पुनीश की जगह उन्हें होना चाहिए था। हितेन ने कहा था, 'ये चारों फाइनलिस्ट बहुत अच्छा खेले हैं ऐसा लोग कहते हैं। लेकिन अगर मैं पुनीश की जगह होता तो कितना अच्छा होता।' हितेन आखिर तक विकास का सपोर्ट करते रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें