Hiten Tejwani
- फोटो : file photo
पहली मुलाकात में ही हितेन को गौरी की सादगी भा गई हालांकि सेट पर गौरी बेहद गंभीर रहती थीं जिस वजह से उन्होंने कभी बात करने की हिम्मत नहीं की। एड फिल्मों की शूटिंग खत्म करके दोनों अपने-अपने काम पर वापस लौट गए। करीब 6 महीने तक हितेन और गौरी ने बात नहीं की। एड फिल्म के बाद दोनों की मुलाकात सीरियल कुटुम्ब में हुई। दरअसल, एड फिल्म के बाद गौरी और हितेन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। टीवी क्वीन हितेन की नजर उन पर पड़ी और कुटुम्ब के लिए साइन कर लिया। शुरुआत में गौरी को हितेन बिल्कुल पसंद नहीं थे।